Sonam Kapoor: बॉलीवुड की मस्ककली यानी अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। 40 साल की सोनम कपूर अपने दूसरे बच्चे जन्म देंगी। अनिल कपूर की लाड़ली जल्द ही अपने पति आनंद आहूजा के साथ यह खुशखबरी प्रशंसकों के साथ साझा करेंगी। हालांकि, सोनम ने अब तक अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है। मगर वो जल्द ही ऑफिशियली पोस्ट शेयर करके गुडन्यूज दे सकती हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सोनम ( Sonam Kapoor) इस समय अपनी दूसरी तिमाही में हैं। जिसको लेकर कपूर और आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों परिवार अपने नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि सोनम ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन समय आने पर अपने पति आनंद के साथ यह खुशखबरी आधिकारिक तौर पर एक पोस्ट करके साझा कर सकती हैं। इस बीच, उनके प्रशंसक इस खुशखबरी को लेकर पहले से ही बेहद उत्साहित हैं।
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने लगभग सात साल पहले 18 मई, 2018 को शादी की थी। यह शादी एक निजी समारोह में हुई थी जिसमें केवल परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। सोनम ने 2022 में पहली बार मां बनी थी। इस दौरान सोनम ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और पूरी तरह से अपने बेटे वायु की परवरिश पर ध्यान केंद्रित किया। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने पति और बेटे के साथ अपनी तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं।
सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म "सांवरिया" से शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद, सोनम "दिल्ली-6", "आयशा", "खूबसूरत" और "वीरे दी वेडिंग" जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। उन्हें आखिरी बार फिल्म "ब्लाइंड" में देखा गया था। फिलहाल अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद से फिल्मों से दूरी बनी रखी है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल