Srinivasan: श्रीनिवासन के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, दिवंगत एक्टर को दी श्रद्धांजलि
खबर सार :-
Actor Sreenivasan Death: वयोवृद्ध मलयालम अभिनेता, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता श्रीनिवासन (69 वर्ष) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अभिनेता ने कोच्चि के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था।
खबर विस्तार : -
Srinivasan Passed Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक श्रीनिवासन का शनिवार को 69 साल की उम्र में निधन हो गया। श्रीनिवासन लंबे समय से बीमार थे। कई दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन शनिवार को उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन की खबर से हर किसी को गहरा सदमा लगा है। फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े कई लोगों ने श्रीनिवासन की मौत पर दुख जताया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी श्रीनिवासन ने निधन पर गहरा दुख जताया है।
Actor Sreenivasan Death: प्रियंका गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को, प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए, प्रियंका गांधी ने कहा कि श्रीनिवासन की कला ने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और लाखों लोगों के दिलों को छुआ। प्रियंका गांधी ने पोस्ट में लिखा, "मलयालम एक्टर और फिल्ममेकर श्रीनिवासन के निधन से गहरा दुख हुआ। मानवीय विषयों पर केंद्रित उनकी कहानियों, तीखी बुद्धि और यादगार परफॉर्मेंस ने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"
200 से ज़्यादा फिल्मों में किया काम
बता दें कि श्रीनिवासन का निधन 20 दिसंबर को कोच्चि, केरल में हुआ। वह 69 साल के थे और लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। वह उम्र से संबंधित बीमारियों और दिल की समस्याओं से पीड़ित थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर को 2022 में कार्डियक स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी। मलयालम सिनेमा के एक स्तंभ माने जाने वाले श्रीनिवासन ने अपने पांच दशक लंबे करियर में 200 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया। वह न केवल एक शानदार एक्टर के रूप में बल्कि एक स्क्रीनराइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के रूप में भी जाने जाते थे। उनकी फिल्में सामाजिक मुद्दों, व्यंग्य और आम आदमी के जीवन पर केंद्रित थीं।
Sreenivasan Family: श्रीनिवासन की फैमली में कौन-कौन
उन्होंने एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड, दो फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ और कई केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड जीते। श्रीनिवासन के परिवार में उनकी पत्नी विमला और दो बेटे, विनीत श्रीनिवासन और ध्यान श्रीनिवासन हैं, जो दोनों मलयालम सिनेमा में सक्रिय हैं। विनीत एक सफल डायरेक्टर हैं और उन्होंने 'हृदयम' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24