Zarine Khan Death: बॉलीवुड को लगता है किसी की नजर लग गई है। साल 2025 में बॉलीवुड ने एक के बाद एक कई दिग्गजों को खो दिया। 6 नवंबर, 2025 को गायिका-अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित के निधन हो गया था, वहीं अब बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। अब मशहूर अभिनेता और फिल्ममेकर संजय खान की पत्नी और अभिनेता जायेद खान की मां जरीन खान का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जरीन खान के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार (7 नवंबर) की सुबह उन्हें अचानक से कार्डियक अरेस्ट आया और दुनिया को अलविदा कर दिया। जरीन कतरक कभी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और मॉडल थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जरीन कतरक ने आज सुबह, 7 नवंबर, 2025 को मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनके पति संजय खान, बेटे जायेद खान और बेटियां सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा और फराह अली खान हैं।
जरीन कतरक ने अपने करियर की शुरुआत एक अभिनेत्री और मॉडल के रूप में की थी। वह 1963 की फिल्म "तेरे घर के सामने" में देव आनंद के साथ दिखाई दीं। उन्होंने क्लासिक फिल्म "एक फूल दो माली" के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में भी काम किया। भले ही उनका फिल्मी करियर लंबा नहीं चला, लेकिन उनकी सादगी और खूबसूरती ने उस दौर के लोगों पर गहरी छाप छोड़ी थी। फिल्मों के अलावा, जरीन खान फैशन और इंटीरियर डिजाइन की दुनिया में भी एक जाना-माना नाम थीं। उनकी शालीनता, स्टाइल और डिजाइन के हुनर ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई।
जरीन कतरक खान (Zarine Khan ) ने 1966 में अभिनेता संजय खान से शादी की थी। उस समय उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। जरीन और संजय खान की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। उनकी पहली मुलाक़ात एक बस स्टॉप पर हुई थी। वहीं उनकी दोस्ती हुई और बाद में शादी। दंपति के चार बच्चे थे: सुज़ैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायद खान। खान परिवार और बॉलीवुड इंडस्ट्री जरीन खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रही है
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू