Aamir Khan-Gauri Spratt : तीसरी बार दूल्हा बनेंग आमिर खान, 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी संग इस दिन करेंगे शादी
खबर सार :-
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड स्टार आमिर खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं। उन्होंने अपनी की तारीखा का भी खुलासा कर दिया है।
खबर विस्तार : -
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के "मिस्टर परफेक्शनिस्ट" आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की माने तो 61 साल के आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। हालांकि एक्टर ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्टर ने अपनी शादी की तारीख फाइनल कर ली है और अब वह अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना चाहते हैं।
Aamir Khan-Gauri Spratt 5 जुलाई को करेंगे शादी
आमिर के करीबी सूत्रों के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी बहुत ही सिंपल होगी। कपल घर पर परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से कोई ग्रैंड रिसेप्शन नहीं रखा जाएगा। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई अधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: दोस्ती, लिव-इन और अब शादी
अमिर खान मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) को मीडिया से अपने पार्टनर के तौर पर इंट्रोड्यूस कराया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि दोनों करीब 25 साल से दोस्त हैं, लेकिन उनका लव अफेयर हाल ही में शुरू हुआ है। अपने रिश्ते को पब्लिक करने के बाद से गौरी स्प्रैट को कई मौकों पर आमिर खान के साथ देखा गया है। गौरी सात साल के बेटे की मां हैं। आमिर और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते हैं, और इतने लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया।
अब तक कितनी शादी कर चुके हैं अमिर खान
अभिनेता अमिल खान अब तक दो शादियां कर चुके है। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। 2002 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा आज़ाद राव खान है। आमिर और किरण ने 2021 में अलग होने का फैसला किया।
हालांकि शादी खत्म होने के बावजूद, आमिर और किरण ने अपने रिश्ते को बनाए रखा है और अक्सर फिल्म्स प्रोजेक्ट्स पर साथ मिलकर काम करते हैं। अगर आमिर और गौरी शादी करते हैं, तो यह एक्टर की तीसरी शादी होगी। हालांकि, आमिर और गौरी की शादी के बारे में ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतज़ार है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30