चित्रकूट में गोलियों से दहला जोरवारा गांव: प्रेम प्रसंग में बाधा बनी दलित महिला की हत्या
खबर सार :-
चित्रकूट, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव में रविवार शाम कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश में महिला की जान चली गई है। गांव निवासी श्यामधर मिश्रा उर्फ बबुआ का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाधा बन रहे चाचा-चाची पर उसने खुन्नस मेें फायरिंग कर दी।
खबर विस्तार : -
चित्रकूट, रविवार सुबह युवती के परिजनों ने मऊ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। गोलियां लगने से श्यामलाल और उनकी पत्नी मनोज कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां चिकित्सकों ने मनोज कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि श्यामलाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोली लगने से दलित महिला मनोज कुमारी की मौत हो गई
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मऊ थाना क्षेत्र के जोरवाड़ा गांव में एक बड़ी वारदात हुई है। इसमें एक महिला को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। रविवार की शाम इसी मामले में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष किया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक प्रेमिका के चाचा चाचा को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दलित महिला मनोज कुमारी की मौत हो गई। इसी मामले में आरोप लगाया गया है कि उस महिला के पति भी जख्मी हुए हैं। दलित महिला मनोज कुमारी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं, उनके पति श्यामलाल गंभीर रूप से घायल होने के कारण लहूलुहान हालत में इलाज करवा रहे हैं। इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। आरोपी घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर एक खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को गोली मारी है। इस गोली कांड के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, क्षेत्रीय नेता भी मामले को बढ़ाने की कोशिश करने लगे हैं। कहीं कोई जातिवाद का मामला उछाल रहा है तो कोई सुविधा देने का वचन निभा रहा है। सपा विधायक अनिल प्रधान ने घटना को लेकर और आक्रोश जताया है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस पर भी आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि पुलिस की भूमिका की जांच की जाए। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के अनुसार थाना क्षेत्र के जोरवाड़ा गांव निवासी श्याम धर्म मिश्रा उर्फ बाबा का गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन पहले ही युवती घर की दीवार से जंप करके चली गई थी और एक ट्रक में मिली थी। उस दौरान युवक भी साथ में था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घर जाने के लिए कहा। इस दौरान मामले में शांति बनी रही। बाद में परिजनों ने फिर आग्रह किया और वह थाने आए। दरअसल, युवती का प्रेमी को शक था की इस प्रेम प्रसंग की जानकारी बढ़ाने में उसके चाचा का हाथ है। उसी ने पुलिस के साथ बाकी अन्य लोगों को यह जानकारी दी है।
करीब 100 मीटर दूर एक खेत में वह पड़ा मिला आरोपी
इसीलिए वह खुन्नस निकालने के लिए रविवार शाम को वारदात कर बैठा। परिवार के लोग घर के अंदर बैठे हुए थे और आरोपी वहां पहुंच गया। वह अचानक पहुंचा और मौके पर उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली श्यामलाल और उनकी पत्नी मनोज कुमारी को जाकर लगी। इस घटना के बाद मौके पर तमाम भीड़ जमा हो गई। गांव में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मनोज कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि श्याम लाल की हालत अभी गंभीर है। उनको प्रयागराज के उच्च चिकित्सालय भेजा गया है। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की तप्तीश शुरू कर दी।
घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान करीब 100 मीटर दूर एक खेत में वह पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को गोली मार ली थी। उसके गर्दन में चोट के निशान हैं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अभी उसका इलाज कर रहा है। पूछताछ की हालत में नहीं है। बाकी मामलों की जांच पुलिस अपने स्तर पर कर रही है। जोरवाड़ा गांव में दलित परिवार के साथ हुई इस घटना का चित्रकूट की सपा विधायक अनिल प्रधान ने प्रतिक्रिया दी है। इस मामले को लेकर भी राजनीतिक प्रति किया है शुरू हो गई है।
कोई जातिवाद का मामला उछल रहा है तो कोई सहयोग देने की अपील कर रहा है। शासन से पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। विधायक ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ आर्थिक मदद की गुहार की है। इसके अलावा पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। उन्हें संदेह है कि पुलिस की भूमिका सही नहीं है। विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वहीं, जोरवाड़ा गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर कई सिपाहियों को तैनात कर दिया है।
ये भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में लम्पी वायरस के 300 से ज्यादा मामले, पशुपालन विभाग अलर्ट
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में सर्दी के बीच चोरी की वारदातें, सूने मकानों से लाखों की नकदी-जेवर गायब
2026-11-25
-
मुकदमों से बचने के लिए गड़ासे से सिर किया धड़ से अलग, गंगा में सिर तो धड़ कुएं में फेंका
2026-11-24
-
मुरैना में मैरिज गार्डन से लौट रहे हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
2026-11-24
-
शिमला में बाबा नीम करौरी की तपोस्थली संकटमोचन मंदिर में चोरी का खुलासा
2026-11-24
-
नाबालिग ने की पिता और बहन की हत्या, दोस्त के साथ शव 10 किमी दूर फेंका
2026-11-21
-
ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलटा, नीचे दबकर चकनाचूर हुईं दो कारें
2026-11-20
-
MP के सीहोर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी व बेटे के शव मिले
2026-11-18
-
वाराणसी के होटल में युवक ने प्रेमिका का गला रेता, फांसी लगाकर दी जान
2026-11-17
-
एआई से तेजी से बढ़ रहे बच्चों के यौन शोषण के मामले
2026-11-16
-
लखनऊ: भूत भगाने के नाम पर महिला डॉक्टर से 67 लाख की ठगी
2026-11-16
-
असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 23 की मौत
2026-11-13
-
कर्नाटक पुलिस ने एक ही परिवार के हत्याकांड मामले में सभी 7 शव बरामद किए
2026-11-10
-
Facebook पर बनी बुलंदशहर की lover की गाजियाबाद में हत्या, पांच महीने पहले हुई थी दोस्ती
2026-11-10
-
भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका से गिरफ्तार
2026-11-07
-
झांसी में दमकल चालक का वीडियो वायरल, अवैध वसूली के आरोप पर जांच शुरू
2026-11-04