लाल किला विस्फोट मामला: एनआईए की चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लिया संज्ञान, 09 सितंबर को अगली सुनवाई
खबर सार :-
लाल किला विस्फोट मामले में अब 09 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। इस विस्फोट में 11 लोगों की मौत हुई थी। चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लिया संज्ञान है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः लाल किला विस्फोट मामले में चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लिया संज्ञान है। इसमें 09 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। कार विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी। कोर्ट ने 13 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने का आदेश दिया है।
विस्फोट के बाद एनआईए ने आरोपित दानिश को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था। दानिश ने ही ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए थे और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने के लिए प्रयासरत था। लाल किला विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से चार्जशीट दाखिल की गई है। इस चार्जशीट पर दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया है।
आतंकी हथियारों का अच्छा जानकार भी था
स्पेशल जज प्रशांत कुमार ने मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर को करने का आदेश दिया। जांच एजेंसी ने 13 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसी मामले को लेकर 09 सितंबर को अगली सुनवाई की जाएगी। लाल किला के पास पिछले साल कार ब्लास्ट हुआ था। इसमें कई पैसेवालों, बुद्धिजीवियों के खिलाफ सबूत मिले थे। इस विस्फोट की योजना बनाने के मामले में नई जानकारी यह है कि विस्फोट करने वाले पहले राकेट भी बनाना चाह रहे थे। यानी इनकी मंशा बहुत बड़ा हमला कर दिल्ली दहलाने की थी। खुलासे की तह तक जाने के बाद यह मामला पटियाला हाउस कोर्ट में चल रहा था। बाद में एनआईए कोर्ट राऊज एवेन्यू में गठित कर दी गई। इससे अब इस मामले की सुनवाई राऊज एवेन्यू कोर्ट ही कर रही है।
11 लोगों से संबंधित फॉरेंसिक रिपोर्ट दाखिल
6 जुलाई को एनआईए ने लाल किला ब्लास्ट में मारे गए 11 लोगों से संबंधित फॉरेंसिक रिपोर्ट दाखिल किया था। इससे पहले जांच टीम की ओर से 27 जून को पूरक चार्जशीट दाखिल की गई थी। एनआईए ने पूरक चार्जशीट दाखिल करते समय तीन नये लोगों को आरोपित बनाया था। कुल 13 आरोपित नए पूरक चार्जशीट दाखिल होने के बाद एक अलग आंकड़ा बन गया। चार्जशीट में बताया गया है कि एनआईए ने जमीर अहमद अहंगर, तुफैल अहम भट्ट और मुजफ्फर अहमद ऊर्फ फराज ऊर्फ जफर को आरोपित बनाया है। इन तीनों के रहने के स्थान भी दिए गए हैं। इनकी कड़ियां पहले से ही जम्मू से जुड़ी मानी गई, अब चार्जशीट में भी यह रहने वाले जम्मू के ही निकले हैं।
7500 पेजों की कुल चार्जशीट बनाई गई
14 मई को इस मामले में एनआईए ने पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में केवल दस लोगों के नाम आरोपितों में थे। इस घट-बढ़ मामले पर अब कोर्ट खुद दोनों चार्जसीट देख सकती है। एनआईए के मुताबिक इस ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हुई थी। इसकी जांच लंबी चली और करीब 7500 पेजों की चार्जशीट बनाई गई। इसमें एनआईए ने बम ब्लास्ट करने वाले उमर उन नबी को भी आरोपित बनाया है।
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में कम होगा इंसानों का हाथियों से टकराव, सरकार बनवाएगी तीन हाथी कॉरिडोर
बता दें कि उसकी मौत हो चुकी है। अपनी रिपोर्ट में एनआईए ने 10 नवंबर 2025 की लाल किले के बाहर हुए कार बम विस्फोट में योजना बनाने वाले का नाम उमर उन नबी बताया है। उसी ने विस्फोट की योजना बनाई थी। विस्फोट के दौरान ही उमर उन नबी की मौत हो गई थी। इसमें दानिश को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था।
आत्मघाती हमलावर बनने के लिए उकसाया गया
एनआईए के अनुसार, दानिश ने ही ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए, वह कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट बना लेने की तैयारी कर रहा था। पूरे मामले में इसकी बडी भूमिका थी। एनआईए के अनुसार, दानिश ने उमर उन नबी को अपने साथ मिलाया। बाद में उसने पूरी साजिश को अंजाम देने में कदम से कदम मिलाए। एनआईए के मुताबिक राजनीति विज्ञान में दानिश स्नातक था।
ब्लास्ट में आई-10 कार का इस्तेमाल किया गया
उमर ने उसका ब्रेनवाश किया और उसको आत्मघाती हमलावर बनने के लिए उकसाया। यही नहीं, वह अक्टूबर 2024 में कुलगाम की एक मस्जिद में डॉक्टर मॉड्यूल से मिलने को तैयार हुआ था। इस नए प्रयास के बाद उसे हरियाणा के फरीदाबाद में अल फलाह विश्वविद्यालय लाया गया। वहीं रहने के लिए ठिकाना बनाया गया। लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को ब्लास्ट में आई10 कार का इस्तेमाल किया गया था। यह ब्लास्ट वाली कार आमिर रशीद अली के नाम पर थी। इस मामले में अब 09 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। विस्फोट में 11 लोगों की मौत के संबंध में अभी सवाल बहुत बाकी हैं। मृतकों के परिजन भी न्याय की आश लगाए बैठे हैं।
यह भी पढ़ें : नेपाल में बाढ़ से बचाए गए सभी 21 भारतीय नागरिक तमिलनाडु के, विदेश मंत्रालय ने जारी की नामों की सूची
अन्य प्रमुख खबरें
-
पंजाबः एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का वीडियो आया सामने
2026-10-13
-
रात डेढ़ बजे पब में अफसर और उसके मित्र ने मारी दारोगा को थप्पड़
2026-10-13
-
कर्नाटकः भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद के इस्तीफे की मांग
2026-10-12
-
खुन्नस में की चाचा पर फायरिंग, गोली लगते ही चाची की मौत, चित्रकूट में मऊ में प्रेमप्रसंग से जुड़ी वारदात
2026-10-12
-
मेरठः आधी रात पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
2026-10-09
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01