अधिवक्ता की गिरफ्तारी के प्रयास पर कांग्रेस ने जताया विरोध
खबर सार :-
जम्मू.कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जेकेपीसीसीद्ध ने जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा अदालत परिसर से एक अधिवक्ता को कथित रूप से गिरफ्तार करने के प्रयास के विरोध में उठाए गए मुद्दे का समर्थन किया है
खबर विस्तार : -
जम्मू। जम्मू.कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जेकेपीसीसीद्ध ने जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा अदालत परिसर से एक अधिवक्ता को कथित रूप से गिरफ्तार करने के प्रयास के विरोध में उठाए गए मुद्दे का समर्थन किया है। एक बयान में जेकेपीसीसी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने श्रीनगर पुलिस द्वारा जम्मू स्थित अदालत परिसर में अधिवक्ता रंजीत सिंह रनजोध सिंहद्ध को जमानती धाराओं से जुड़े मामले में कथित रूप से गिरफ्तार करने के प्रयास पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने इस घटना को विधि व्यवसाय की स्वतंत्रता और गरिमा पर आघात बताते हुए इसकी निंदा की।
रविंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई अधिवक्ताओं के प्रति भय और दबाव का वातावरण बनाने का प्रयास प्रतीत होती है जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून का पालन करते हुए किसी भी कार्रवाई को पूरी पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही किया जाना चाहिए। जेकेपीसीसी ने जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए पुलिस से अपील की कि वह कानून के अनुरूप कार्य करे तथा अधिवक्ता रंजीत सिंह के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कथित डराने.धमकाने वाली कार्रवाई से परहेज करे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28
-
ऑपरेशन डिजिटल कवच: साइबर ठगी में ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट्स का खुलासा
2026-09-28
-
महिला पहलवानों की याचिका: बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, 9 अक्टूबर को सुनवाई
2026-09-28
-
शिमला में ढाबे पर ग्राहक बनकर आए बदमाश ने महिला से लूटा मंगलसूत्र
2026-09-27
-
जौनपुर जिला कारागार का डीजी जेल ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
2026-09-25
-
चंडीगढ़ में बेटे ने हेड कांस्टेबल पिता की गोली मारकर की हत्या
2026-09-25
-
ग्रेटर नोएडाः बस में आग की घटना को झूठा और भ्रामक प्रसारित करने पर केस दर्ज
2026-09-25
-
आजमगढ़ में खौफनाक वारदात, पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी ढेर
2026-09-23