दतिया में 12 घंटे के बाद चक्काजाम समाप्त, एएसपी समेत कई अधिकारी चोटिल
खबर सार :-
भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
खबर विस्तार : -
दतिया। भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना भी हुई। इसमें कई पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए, जबकि पुलिस के कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। दतिया के जिलाधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने मीडिया से बातचीत में बताया कि करीब 12 घंटे बाद चक्का जाम समाप्त कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थे। इसके बाद उन्हें हटाने के लिए प्रशासन की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात
डीएसपी, एसडीओपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को भी चोटें आई हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी गई है कि कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने का प्रयास न करे। उन्होंने कहा कि प्रशासन आचार संहिता के पालन को लेकर पूरी तरह सख्त है। वानखेड़े ने कहा कि किसी राजनीतिक दल द्वारा किसे टिकट दिया जाए, यह उसका आंतरिक मामला है, लेकिन ऐसे मामलों के कारण आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बाजार बंद के आह्वान पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने एक दिन पहले बाजार बंद का ऐलान किया था, जिससे व्यापारी सहमत नहीं थे। इसके मद्देनजर बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी जबरन बाजार बंद नहीं कराने दिया जाएगा।
सीआरपीएफ की 16 कंपनियां उपलब्ध कराई गई
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सीआरपीएफ की 16 कंपनियां उपलब्ध कराई गई हैं और सभी मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। दतिया के पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने बातचीत के दौरान कहा कि चक्का जाम करने की कोशिश की गई। बाजार खुलवा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को समझाया गया है। पत्थरबाजी के बाद पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोलों का प्रयोग किया गया। कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। एडिशनल एसपी को भी चोटें आई हैं। अच्छी बात यह है कि इस दौरान हम लोगों की ओर से लाठीचार्ज नहीं किया गया है। उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। आचार सहिंता के दौरान किसी की ओर से भी शांति भंग करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मेरठः आधी रात पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
2026-10-09
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28