युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी पर आरोप के बाद बवाल
खबर सार :-
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहिया में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पीआरवी और पुलिस मौके पर पहुंची।
खबर विस्तार : -
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहिया में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतक की पत्नी पर आरोप लगाते हुए ससुरालीजन ने मारपीट की। बचाव में पुलिस पर भी हमला किया। प्रकरण में पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पंकज निषाद पुत्र ब्रह्मदेव निषाद निवासी ककरहिया ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक ने यह कदम अपनी पत्नी प्रतिमा के कारण उठाया है। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और परिजन मृतक की पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और सरकारी वाहन से थाने भेजने की व्यवस्था की।
पुलिस की जीप पर ईंट फेंकी, दो कांस्टेबल घायल
इसी दौरान मृतक के परिवार के ही किसी सदस्य द्वारा पुलिस की सरकारी जीप पर ईंट फेंकी गई, जिससे दो कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू किया और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को सुरक्षित थाना पिपराइच पहुंचाया है। मामले में थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि एक युवक के आत्महत्या मामले की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर गई थी। इस दौरान मृतक की पत्नी पर ससुरालयों ने आरोप लगाते हुए मारपीट की शुरू कर दी बचाव में उन्होंने पुलिस पर भी हमला किया है इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28
-
ऑपरेशन डिजिटल कवच: साइबर ठगी में ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट्स का खुलासा
2026-09-28
-
महिला पहलवानों की याचिका: बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, 9 अक्टूबर को सुनवाई
2026-09-28
-
शिमला में ढाबे पर ग्राहक बनकर आए बदमाश ने महिला से लूटा मंगलसूत्र
2026-09-27
-
जौनपुर जिला कारागार का डीजी जेल ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
2026-09-25
-
चंडीगढ़ में बेटे ने हेड कांस्टेबल पिता की गोली मारकर की हत्या
2026-09-25
-
ग्रेटर नोएडाः बस में आग की घटना को झूठा और भ्रामक प्रसारित करने पर केस दर्ज
2026-09-25
-
आजमगढ़ में खौफनाक वारदात, पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी ढेर
2026-09-23