इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका, ग्रोइन इंजरी के चलते बचे हुए घरेलू सीजन से इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन बाहर
खबर सार :-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ग्राइन इंजरी के चलते बाकी बचे घरेलू सीजन से बाहर हो गए हैं। चोट के कारण सैम करन की टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। काउंटी टीम सरे ने बयान जारी किया कि सैम बाकी घरेलू सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
खबर विस्तार : -
Sam Curran Groin Injury: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इस वर्ष के घरेलू सीजन में नहीं खेल पाएंगे। इससे इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन की टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सैम करन ग्रोइन इंजरी की चोट के चलते घरेलू सीजन से बाहर हो गए हैं। 28 वर्षीय करन के पाकिस्तान के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की उम्मीद थी। सैम करन 2021 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले थे। हालांकि, द हंड्रेड टूर्नामेंट खत्म होने के बाद सैम करन की ग्रोइन की सर्जरी होनी थी, और इसी वजह से उनका सीजन समय से पहले ही खत्म हो गया।
बाकी घरेलू सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे सैम करन
काउंटी टीम सरे ने एक बयान में कहा, "सैम करन की ग्रोइन की चोट की जांच की गई है और शुक्रवार को उनकी सर्जरी होगी। वे बाकी घरेलू सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।" इंग्लैंड के नए मुख्य चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने पहले संकेत दिया था कि जून में बेन स्टोक्स के संन्यास लेने के बाद करन पर ऑलराउंडर विकल्प के तौर पर विचार किया जा सकता है।
बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद मुख्य ऑलराउंडर बने सैम करन
उन्होंने कहा था, "बेन स्टोक्स के संन्यास लेने के बाद यह बिल्कुल साफ है कि वे टीम को एक खास तरह का संतुलन देते थे। सैम करन निश्चित रूप से हमारे लिए एक अहम खिलाड़ी हैं। आने वाले हफ्तों में हमारा बैक-रूम स्टाफ और मेडिकल टीम उनके साथ काम करेगी ताकि यह पक्का किया जा सके कि वे तीसरे टेस्ट में एक विकल्प बन सकें। हम उन्हें बहुत महत्व देते हैं और भविष्य में एक ऑलराउंडर के तौर पर उनकी भूमिका देखते हैं। सैम करन की चोट का यह झटका ऐसे समय में लगा है जब सरे और इंग्लैंड के ही एक और क्रिकेटर विल जैक्स भी इमरजेंसी सर्जरी के बाद पाकिस्तान टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, जैक्स श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में इंग्लैंड के लिए खेल सकते हैं, जो पुरुषों के इंटरनेशनल घरेलू सीजन की आखिरी सीरीज होगी।
श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में खेल सकते हैं विल जैक्स
सरे के बयान में आगे कहा गया, "विल जैक्स अभी अपेंडिक्स हटाने के सफल ऑपरेशन के बाद ठीक हो रहे हैं। हम उनके ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और श्रीलंका सीरीज से पहले उनके खेलने की स्थिति का आकलन करेंगे।" ओवल में नॉटिंघमशायर के खिलाफ चल रहे सरे के काउंटी चैंपियनशिप मैच में भारतीय बैटिंग ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर को डेब्यू का मौका मिला है और वे जैक्स की जगह खेल रहे हैं, जबकि उनके साथी भारतीय खिलाड़ी और लेग-स्पिनर राहुल चाहर गर्दन की समस्या के कारण यह मैच नहीं खेल पाए हैं।
ये भी पढ़ें-WTC Points Table: श्रीलंका पर मिली जीत के बाद टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में हुआ फायदा
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25