Youth Test: भारत ने मुकाबले में बनायी मजबूत पकड़, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 86 रन पर झटके 4 विकेट
खबर सार :-
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया अंडर-19 ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। पहली पारी में 315 रन बनाने के बाद मेजबानों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी में 86 रन तक 4 विकेट हासिल कर लिए हैं।
खबर विस्तार : -
IND U 19 vs AUS U 19: ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय अंडर 19 टीम ने मजबूत पकड़ बना ली है। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया अंडर-19 ने अपनी पहली पारी में 315 रन बनाने के बाद मेजबानों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी में 86 रन तक 4 विकेट हासिल कर लिए हैं। दूसरे दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के पास सिर्फ 55 रन की बढ़त है।
पहली पारी में सिर्फ 174 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम
चार दिवसीय मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में सिर्फ 174 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 65 रन तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद जैकब पीत्ज ने चार्ली हेंडरसन के साथ सातवें विकेट के लिए 70 रन जुटाते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया। इस पारी में चार्ली हेंडरसन ने सर्वाधिक 37 रन बनाए, जबकि नील पटेल ने 31 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जैकब पीत्ज ने 26 रन और पैट्रिक सुलिवन ने 20 रन जोड़े। भारत के लिए तन्मय बलोदा ने 32 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जबकि अयान अकरम ने 2 विकेट हासिल किए।
भारतीय टीम ने पहली पारी में बनाए 315 रन
इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 315 रन बनाए। टीम ने 28 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान यशबर्धन चौहान (52) और कुशाग्र ओझा (29) ने तीसरे विकेट के लिए 63 और मनल चौहान (34)-आर्यन यादव (30) ने पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। इसके बाद अभिप्राय बिस्वास ने 13 बाउंड्री के साथ 73 रन, जबकि प्रियांशु सिंह ने नाबाद 30 रन की पारी खेलते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से स्पेंसर ग्रीन ने 110 रन देकर 7 विकेट हासिल किए, जबकि थॉमस वासेओ ने 2 विकेट चटकाए। जैकब पीत्ज को 1 सफलता हाथ लगी।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरूआत
ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपनी दूसरी पारी की शुरुआत में ही झटका लग गया। महज 9 के स्कोर पर हेडन बारबुलोविक (9) आउट हो गए, जिसके बाद नील पटेल (3) और कप्तान मैथ्यू लॉफ (8) भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद एली ब्रेन ने ब्लेक कैटल के साथ चौथे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। ब्रेन 8 चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर ब्लेक कैटल (11) और जेड हॉलिक (12) रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने 26 ओवरों का सामना करते हुए 4 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। इस पारी में अब तक सभी चार विकेट तन्मय (26/4) ने अपने नाम किए हैं। तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप के बाद भारत ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच को पारी और 48 रन से अपने नाम किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत
2026-11-12
-
PAK vs BAN U19: बांग्लादेश को पीटकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
2026-11-12
-
IND vs AFG U19 : अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाने उतरा भारत
2026-11-12
-
दो बल्लेबाजों का शतक, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन
2026-11-11
-
आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ 160 रन ठोक पिता से किया वादा निभाया
2026-11-11
-
IPL 2027 : मुंबई-पंजाब में हार्दिक-अर्शदीप को लेकर हुई बड़ी ट्रेड डील
2026-11-11
-
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में लौटे रवींद्र-कॉनवे
2026-11-11
-
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-10
-
Ind vs Pak U19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया
2026-11-09
-
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरे वनडे में भारत को DLS से मिली जीत
2026-11-07
-
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर,134 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड
2026-11-07
-
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास
2026-11-07
-
सहवाग—रायचंदानी का अर्धशतक, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
2026-11-06
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका ! डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर
2026-11-06
-
Virat Kohli Birthday: कोहली के शरीर पर बने 13 'टैटू' के पीछे छिपे हैं राज
2026-11-05