रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गंज थाना क्षेत्र के रज्जड़ मोहल्ले में एक कबाड़ के गोदाम में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी मौके पर ही दोनों टांगें कट गईं। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आस-पास के मकानों की दीवारें और छतें तक हिल गईं।
घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है जब रज्जड़ चौकी के समीप कबाड़ की दुकान पर एक युवक तेल भरे पुराने स्टील ड्रम को हथौड़े से खोलने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक ड्रम फट गया और तेज धमाके के साथ युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना गंज की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र, एडिशनल एसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव और एसओजी टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोदाम का निरीक्षण किया और विस्फोट के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित कर दिया है। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा को मौके पर बुलाकर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्टील के तेलयुक्त ड्रम में गैस बन चुकी थी, जिसे हथौड़े से खोलने के प्रयास में विस्फोट हुआ।
स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। कई घरों में दरारें आ गई हैं और मोहल्ले में दहशत पसरी हुई है। पुलिस प्रशासन ने गोदाम के दस्तावेज और लाइसेंस संबंधी विवरण भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस