सरकार ने शुरू की 'दानवीर' पहल, गांवों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लोगों से मांगा सहयोग
खबर सार :-
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। पंचायती राज मंत्रालय ने लोगों से दानवीर बनने का आह्वान किया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। पंचायती राज मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में नई पहल शुरू की है। मंत्रालय ने लोगों से दानवीर बनने का आह्वान किया है। यह जन-सहभागिता-आधारित कंप्यूटर क्राउडसोर्सिंग पहल है, जिसके तहत व्यक्ति और संस्थाएं सत्यापित ग्राम पंचायतों को सीधे डेस्कटॉप कंप्यूटर दान कर सकते हैं। पंचायती राज मंत्रालय के मुताबिक, दानवीर पहल का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधाओं को मजबूत बनाना और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, विशेष रूप से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत उपलब्ध कराए जा रहे बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को पूरक सहयोग प्रदान करना है। इस पहल के माध्यम से ग्राम पंचायत को कंप्यूटर दान करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन खरीदारी जितना आसान बनाया गया है।
'मेरी पंचायत' ऐप पर देख सकते हैं सत्यापित ग्राम पंचायतों की सूची
मंत्रालय ने बताया कि 'मेरी पंचायत' ऐप के जरिए नागरिक अपने मोबाइल फोन पर उन ग्राम पंचायतों की सूची देख सकते हैं, जिन्हें संबंधित राज्य सरकारों द्वारा सत्यापित किया गया है और जिन्हें डेस्कटॉप कंप्यूटरों की आवश्यकता है। इच्छुक व्यक्ति अपनी मूल ग्राम पंचायत या किसी अन्य पात्र पंचायत को चुनकर सहयोग कर सकते हैं। जब कोई दानदाता "डोनेट कंप्यूटर' विकल्प पर क्लिक करता है, तो उसे बिना किसी अलग पंजीकरण के सीधे डिजीहाट नामक ओएनडीसी-सक्षम डिजिटल मार्केटप्लेस पर भेज दिया जाता है। वहां चयनित ग्राम पंचायत का पता और प्राप्तकर्ता की जानकारी स्वतः भर जाती है, जिससे किसी प्रकार की मैनुअल जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती। दानदाता निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप उपलब्ध कंप्यूटर पैकेजों में से चयन कर सकते हैं, डिजिटल भुगतान कर सकते हैं और ऑर्डर की पूरी प्रक्रिया पर नजर रख सकते हैं। ऑर्डर की पुष्टि, डिस्पैच, डिलीवरी और प्राप्ति की सूचना तक हर चरण की वास्तविक समय में निगरानी की जा सकती है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहती है।
दानदाता को प्रदान किया जाता है डिजिटल रूप से प्रशंसा प्रमाणपत्र
ग्राम पंचायत सचिव द्वारा डिलीवरी की पुष्टि किए जाने के बाद दानदाता को डिजिटल रूप से प्रशंसा प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाता है। मंत्रालय का कहना है कि यह व्यवस्था दानदाताओं को उनके योगदान की औपचारिक मान्यता देती है और पूरी प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करती है। सरकार के अनुसार, किसी ग्राम पंचायत को दान किया गया एक कंप्यूटर स्थानीय प्रशासन की कार्यक्षमता को काफी बढ़ा सकता है। इससे पंचायतें डिजिटल शासन मंचों का बेहतर उपयोग कर सकेंगी, वित्तीय प्रबंधन, रिकॉर्ड संधारण, विकास योजनाओं की निगरानी और नागरिक सेवाओं की डिलीवरी को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। यह पहल उन लोगों के लिए भी विशेष अवसर प्रदान करती है जो अपने मूल गांवों से दूर रहते हैं, जिनमें प्रवासी भारतीय, सामाजिक संस्थाएं, परोपकारी संगठन और कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत कार्य करने वाली कंपनियां शामिल हैं। ऐसे लोग ग्रामीण भारत के डिजिटल विकास में सीधे योगदान देकर अपने गांवों से जुड़ाव मजबूत कर सकते हैं।
देशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले सकता है 'दानवीर'
मंत्रालय के अनुसार, जैसे-जैसे अधिक राज्य इस कार्यक्रम के तहत पात्र ग्राम पंचायतों को जोड़ रहे हैं, 'दानवीर' देशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले सकता है। 27 अगस्त 2026 तक इस पहल के अंतर्गत 75 दान प्राप्त हो चुके हैं, जो कार्यक्रम के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि और स्वीकार्यता को दर्शाता है। पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिकों, परोपकारी संस्थाओं, कॉरपोरेट समूहों, सीएसआर भागीदारों और भारतीय प्रवासी समुदाय से आगे आकर 'दानवीर' बनने और गांवों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में योगदान देने की अपील की है। मंत्रालय का कहना है कि यह पहल सहभागी शासन का एक अभिनव उदाहरण है, जिसमें सरकार और समाज मिलकर जमीनी स्तर की संस्थाओं को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
BRICS Business Forum में PM मोदी ने बताया UPI का प्रभाव
2026-09-11
-
तेजी से बढ़ रही देश की बिजली मांग, एक दशक में हुई दोगुनी डिमांड
2026-09-11
-
हर 18 साल के नागरिक को मतदाता बनाने का लक्ष्यः CEC ज्ञानेश कुमार
2026-09-11
-
देशभर की बैंकों में हड़ताल, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग
2026-09-11
-
BRICS Summit 2026 को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद
2026-09-11
-
मौसम ने फिर ली करवट, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
2026-09-11
-
इसरो ने किया 220केएन थ्रस्ट पर सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल हॉट टेस्ट
2026-09-10
-
नेपाल बाढ़ में लापता लोगों की तलाश तेज, 29 परिवारों से लिए DNA सैंपल
2026-09-10
-
भारत रत्न सीएनआर राव को नोटिस, एसआईआर में Prof की जगह Proff मिला
2026-09-09
-
DRI की बड़ी कार्रवाई: 15 दिन में 740 किलो ड्रग्स जब्त, 13 गिरफ्तार
2026-09-09
-
ब्रिटेन की टेक्निकल गड़बड़ी से भारत तक हवाई सफर पर असर
2026-09-09
-
गुजरातः सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में धधकी आग, 18 दुकानें जलकर राख
2026-09-09
-
रांची समेत कई जिलों में जिला मुख्यालयों का घेराव, मुकदमे वापस लेने की मांग
2026-09-08
-
जेल में मोबाइल रखने के मामले में प्रज्वल रेवन्ना को झटका
2026-09-08
-
पीएम मोदी ने किया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-डीएफसी नेटवर्क का उद्घाटन
2026-09-08