रामपुर: कांग्रेस नेताओं ने पूर्व विधायक अफरोज अली खान के आवास पर पहुंचकर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया तथा राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत बिजनौर जिले का संयोजक बनाए जाने पर बधाई दी। पूर्व विधायक अफरोज अली खान ने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। जो भरोसा माननीय राहुल गांधी जी, अविनाश पांडे जी, अजय राय जी व प्रदीप नरवाल जी ने उन पर जताया है, उसे वह कायम रखेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।
साथ ही संगठन को ब्लॉक स्तर व बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा, जिससे राहुल गांधी जी के हाथ मजबूत हो सकें। हमें बूथ स्तर पर भाजपा द्वारा बनाए गए नफरत के माहौल के खिलाफ लड़ना है। भाजपा की मानसिकता ने देश में विकास की गति को रोक दिया है। देश की जनता बेरोजगारी व महंगाई से त्रस्त है। संगठन ही पार्टी की रीढ़ है। हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे। पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खान, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मणि कपूर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अकरम सुल्तान, पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादल विक्की नफीस, मेहबूब खान, नईम अहमद, आशाक अली, लल्लन खान, शारिक खान, जिब्रान खान आदि मौजूद रहे।
असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद जलभराव, जनजीवन प्रभावित
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी