रामपुर में खनन प्रकरण पर डीएम सख्त, देर रात सड़क पर उतरकर किया औचक चेकिंग अभियान
खबर सार :-
ज़िलाधिकारी अचानक रात में सड़कों पर निकले, गाड़ियों की चेकिंग की, खनन माफ़िया को चेतावनी दी, और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। खनन मामले को लेकर रामपुर की सड़कों पर DM के अचानक दौरे से रात भर चेकिंग अभियान चला।
खबर विस्तार : -
रामपुरः जनपद रामपुर में अवैध खनन एवं उप-खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सख्त रुख अपनाते हुए देर रात स्वयं सड़क पर उतरकर औचक जांच अभियान चलाया। रात लगभग 1:00 बजे डीएम ने अजीतपुर स्थित चेक प्वाइंट एवं जीरो प्वाइंट पर उप-खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की आकस्मिक जांच की। डीएम के इस अचानक निरीक्षण से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान जिलाधिकारी ने वाहनों के प्रपत्रों की बारीकी से जांच की। उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उप-खनिज का परिवहन पूर्णतः विधिसम्मत पाया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
चेकिंग के दौरान एक खाली वाहन पाया गया, जिसकी नंबर प्लेट आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त अथवा हल्की मुड़ी हुई अवस्था में थी। जिलाधिकारी ने वाहन को नियमानुसार पुलिस की सुपुर्दगी में देने के निर्देश दिए, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने चेक प्वाइंट पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति और उनके कर्तव्य निर्वहन की भी जांच की। निरीक्षण में सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। डीएम ने ड्यूटी पर तैनात रात्रिकालीन अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भविष्य में यदि कोई भी वाहन अवैध रूप से अथवा बिना वैध प्रपत्रों के उप-खनिज का परिवहन करता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध तत्काल और कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित और आकस्मिक जांच अभियान जारी रखे जाएं, जिससे अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
डीएम की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि प्रशासन अवैध खनन को लेकर पूरी तरह गंभीर है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कदम उठाए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30