ED Notice: गूगल और मेटा को ईडी ने भेजा नोटिस, 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया
खबर सार :-
देश भर में ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के माध्यम से ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। यह कारोबार करोड़ों में होता है, तभी तो नामचीन एक्टर्स और खिलाड़ियों के माध्यम से इन ऐप्स का प्रचार करवाया जाता है। अब ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी ने गूगल और मेटा को नोटिस भेजा है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के आरोप में टेक दिग्गज गूगल और मेटा को नोटिस भेजा है। इन कंपनियों को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए ईडी ने अपने कार्यालय बुलाया है। ईडी का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स ने सट्टेबाजी ऐप्स को विज्ञापन के प्रमुख स्थान दिए और उनकी वेबसाइट्स को अपनी सेवाओं का जरिया बनाया, जिससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। यही नहीं, ईडी की जांच मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेनदेन जैसे गंभीर वित्तीय अपराधों से भी जुड़ी हुई है।
प्रवर्तन निदेशालय ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के बड़े नेटवर्क की जांच कर रहा है। इसमें कई ऐप्स खुद को 'स्किल बेस्ड गेम्स' बताकर अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई, जिसे हवाला चैनलों के माध्यम से छिपाया गया ताकि किसी भी तरह की जांच से बचा जा सके। अब ईडी ने इन ऐप्स के विज्ञापनों को गूगल और मेटा के प्लेटफॉर्म्स पर प्रमुखता से प्रदर्शित होने का आरोप लगाया है, जिससे इनके यूजर्स की संख्या भी काफी बढ़ी है।
ईडी ने कई मशहूर हस्तियों के खिलाफ की कार्रवाई
ईडी ने पिछले सप्ताह तेलुगु राज्यों में 29 मशहूर हस्तियों के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसमें अभिनेता विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, प्रणिता सुभाष, मंचू लक्ष्मी और अनन्या नगेला जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, टीवी कलाकार, होस्ट और सोशल मीडिया प्रभावशाली व्यक्तियों जैसे श्रीमुखी, अमृता चौधरी, नयनी पावनी, नेहा पठान, पांडु, पद्मावती, श्यामला, वर्षिणी सौंदर्यराजन, वसंती कृष्णन, शोभा शेट्टी, हर्षा साय और बय्या सनी यादव का नाम भी जांच में सामने आया है। इन नामचीन हस्तियों पर जंगली रम्मी, ए23, जीतविन, परिमैच और लोटस365 जैसे प्लेटफॉर्म्स का प्रचार करने का आरोप है, जो मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं।
जानें किस एक्ट के तहत हो रही जांच
ईडी की तरफ से की जा रही जांच पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट, 1867 और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हो रही है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कुल पांच एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके आधार पर ईडी ने जांक शुरू की है। मार्च में, साइबराबाद पुलिस ने भी विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज सहित कई हस्तियों के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार का मामला दर्ज किया था। हालांकि, इन हस्तियों ने सफाई दी कि वे किसी अवैध ऐप का प्रचार नहीं कर रहे थे। ईडी अब इन सभी मामलों की गहन जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण जरूरी
2026-09-20
-
आगर मालवा में नाले के तेज बहाव में आई कार, आठ लोगों की डूब कर मौत
2026-09-19
-
20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र
2026-09-19
-
तेजस, HTT-40 और ध्रुव NG से स्वदेशी क्षमता को मिली मजबूती
2026-09-18
-
शेखपुरा के कुसुंभा में फूटा गुस्सा, महिलाओं ने अधिकारियों पर झाड़ू फेरा, हथियार खींचे
2026-09-18
-
ASI की गोली मारकर हत्या, DGP ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
2026-09-18
-
उज्जैन में प्रज्जवलित हुए 33.27 लाख दीये, सेवा संकल्प का दिया संदेश
2026-09-17
-
मणिपुर राहत शिविर मौतें: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
2026-09-17
-
उधमपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, दो पाकिस्तानी जैश आतंकवादी ढेर
2026-09-17
-
18 सितंबर को बेंगलुरु में दिखेगी स्वदेशी विमानन क्षमता, बढ़ेगी वायुसेना की ताकत
2026-09-17
-
PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-09-17
-
मेडिकल स्टोर्स पर अनिवार्य हुए सीसीटीवी कैमरे, क्यों उठाया गया ये कदम
2026-09-17
-
औली में भारत-अमेरिका का दम, ड्रोन संग आतंकी ठिकानों पर अभ्यास
2026-09-17
-
खड़गे और राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने मोदी को दीं शुभकामनाएं, केजरीवाल ने उगला जहर
2026-09-17
-
ओडिशाः पुरी में happy-birthday, 2500 दीये, 25 फीट के सैंड आर्ट में पीएम मोदी की झलक
2026-09-17