नौसेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में टेक्नोलॉजी पर जोर, उच्च स्तर की युद्धक तैयारी और सैन्य क्षमताओं के विकास पर फोकस
खबर सार :-
भारतीय नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में समुद्री क्षेत्र में मौजूदा और उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए उच्च स्तर की युद्धक तैयारी की बात की गई। तेजी से बदलती परिस्थितियों के अनुरूप कार्रवाई, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बनाए रखने, तकनीक को तेजी से अपनाने और सैन्य क्षमताओं के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन नई दिल्ली में हो रहा है। बैठक में नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ-साथ भारतीय सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ भी मौजूद रहे। नौसेना की ऑपरेशनल तैयारियों के लिए यह सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने यहां मौजूदा समुद्री सुरक्षा वातावरण और भारतीय नौसेना की परिचालन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने समुद्री क्षेत्र में मौजूदा और उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए उच्च स्तर की युद्धक तैयारी की बात की। तेजी से बदलती परिस्थितियों के अनुरूप कार्रवाई और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बनाए रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने तकनीक को तेजी से अपनाने और सैन्य क्षमताओं के विकास की आवश्यकता बताई।
समुद्री क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक जिम्मेदारियों, भारतीय नौसेना की भूमिका पर दिया जोर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना कमांडरों को संबोधित करते हुए समुद्री क्षेत्र में भारत की बढ़ती रणनीतिक जिम्मेदारियों और हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नौसेना इस क्षेत्र में पहली प्रतिक्रिया देने वाली और भरोसेमंद सुरक्षा साझेदार की भूमिका निभा रही है। पश्चिम एशिया की स्थिति का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा के तहत भारतीय नौसेना की भूमिका और भारत की ऊर्जा सुरक्षा में उसके योगदान को रेखांकित किया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भारतीय नौसेना को भारत की सामरिक क्षमता को बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण शक्ति बताया। उन्होंने तकनीक को तेजी से अपनाने, आत्मनिर्भरता और भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नौसेना के प्रयासों की सराहना की।
भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तीनों सेनाओं के बीच एकीकरण जरूरी
सीडीएस ने बदलते युद्ध स्वरूप के बीच तकनीकी बदलाव को तेज करने, तीनों सेनाओं के बीच सूचनाओं के निर्बाध आदान-प्रदान और सैन्य क्षमता की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तीनों सेनाओं के बीच बेहतर संयुक्तता और एकीकरण जरूरी है। वहीं, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने भी नौसेना कमांडरों के साथ बातचीत की। इस दौरान मौजूदा सुरक्षा वातावरण और उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर विचार साझा किए गए। बातचीत में तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल, एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्रवाई करने की क्षमता और एकीकृत प्रतिक्रिया को मजबूत करने पर जोर रहा।
भविष्य में संयुक्त अभियानों की बढ़ती जरूरत पर हुई चर्चा
सीडीएस और थलसेना प्रमुख के साथ हुई बातचीत के दौरान युद्ध के बदलते स्वरूप, सैन्य क्षमताओं के विकास और भविष्य में संयुक्त अभियानों की बढ़ती जरूरत पर भी चर्चा हुई। साथ ही, तीनों सेनाओं के बीच ऑपरेशनल अनुभव साझा करने और संयुक्त तैयारी को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के बाकी सत्रों में परिचालन, सैन्य सामग्री, रसद, मानव संसाधन, प्रशिक्षण, सैन्य बलों के विकास और नई तकनीकों को शामिल करने से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा सैन्य बलों के स्तर को बेहतर बनाने, युद्धक तैयारी मजबूत करने और नई क्षमताओं के विकास की गति बढ़ाने के उपायों की भी समीक्षा की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
नकली दवा रैकेट में सातवीं गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी
2026-09-30
-
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मत्स्य क्षेत्र को मिला बड़ा निवेश प्रस्ताव
2026-09-29
-
नीरव मोदी के पीएनबी घोटाले के आरोपी संदीप मिस्त्री को लाया गया भारत
2026-09-29
-
IDFC First Bank घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी
2026-09-29
-
उज्जैन में शाही मस्जिद विवादः भारी पुलिस बल तैनात
2026-09-29
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के अकेले फैसले के खिलाफ सुनवाई अगले सप्ताह
2026-09-29
-
नाबालिगों से संवेदनशील सोशल मीडिया वीडियो बनवाने में एनएचआरसी सख्त
2026-09-29
-
झारखंड के मांदर को मिला जीआई टैग, देशभर में मिलेगी पहचान
2026-09-29
-
पी चिदंबरम का मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन
2026-09-28
-
UPITS-26 में छाया सरकार का यूपी स्टार्टअप मिशन
2026-09-28
-
आतंकवाद विरोधी अभियानों में दिखेगा भारत-कजाकिस्तान की सेनाओं का तालमेल
2026-09-28
-
Uttarkashi के पहाड़ों पर फंसे trekkers को निकालने में लगीं टीमें, पत्थरों के खिसकने का खतरा बढ़ा
2026-09-28
-
केदारनाथ के रास्ते पर पत्थर गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत, तीर्थयात्री सुरक्षित
2026-09-28
-
मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव
2026-09-28
-
तिलकनगर में थप्पड़ विवाद पर प्रवेश वर्मा की सफाई, बढ़ी हलचल
2026-09-27