Nagaland Landslide: नागालैंड में भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 8 की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
खबर सार :-
Nagaland Landslide: नागालैंड के मोन ज़िले से एक परेशान करने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सुबह हुए ज़बरदस्त भूस्खलन से भारी तबाही हुई है और कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी हैं।
खबर विस्तार : -
Nagaland Landslide: नागालैंड में रविवार 19 जुलाई को कुदरत ने जमकर कहर बरपाया। आज सुबह नागालैंड के मोन ज़िले में ज़बरदस्त भूस्खलन हुआ, जिससे 10-15 घरों का एक पूरा समूह मलबे में तब्दील हो गया। इस भयानक प्राकृतिक आपदा में करीब 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा मलबे दबे होने की आशंका है। फिलहाल बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है।
15 घर तबाह, रेस्क्यू जारी
डिफेंस के प्रवक्ता के अनुसार, डिफेंस कॉलोनी में लगभग 15 घर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। घटना के बाद, असम राइफल्स, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), नागालैंड पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), सेना, ज़िला प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी । खराब मौसम और खतरनाक हालात के बावजूद, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हालांकि, लगातार बारिश, पहाड़ी ढलानों के अस्थिर होने और तेज बहाव के कारण ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।
नागालैंड के सीएम ने जताया दुख
इस बीच, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस त्रासदी पर गहरा दुख जताया और कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और राहत व बचाव कार्यों के लिए हर संभव मदद दे रही है। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को तुरंत मुआवजा और राहत सहायता दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि राहत और बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता।
ये भी पढ़ेंः- जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से मचा हाहाकार, राजौरी में बादल फटने से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों गाड़ियां बहीं
अन्य प्रमुख खबरें
-
INS सुदर्शिनी की समुद्री यात्रा जारी, भारत-ओमान दोस्ती को मिली मजबूती
2026-10-18
-
सीएम धामी लाए दीवाली की सौगात, हर ग्राम सभाओं में कराए जाएंगे विकास कार्य
2026-10-18
-
Kolkata Stampede: कोलकाता भगदड़ मामले में पुलिस का एक्शन, 7 अरेस्ट
2026-10-18
-
पशु चारे के चोकर से बनाया जा रहा था बिस्किट, कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड
2026-10-17
-
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नमो घाट हो रहा तैयार, 25 अक्टूबर को वाराणसी में रहेंगे पीएम
2026-10-17
-
FSSAI Draft: 6 महीने तक के शिशुओं के लिए FSSAI का मसौदा जारी
2026-10-17
-
वाराणसी में भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
2026-10-17
-
उत्तराखंड में बिजली से नुकसान पर सख्ती, कुमाऊं में 250 से अधिक चोरी के मामले दर्ज
2026-10-17
-
ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी, मानहानी केस में सुनवाई
2026-10-17
-
इंदौर: खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र बढ़ रहा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2026-10-17
-
गुजरात के भरूच की दवा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 श्रमिकों की मौत; 6 घायल
2026-10-17
-
गांवों को गरीबी मुक्त करने का शिवराज सिंह का संकल्प, आजीविका मिशन से जुडे़गा हर परिवार
2026-10-17
-
नवरात्रि के सातवें दिन PM ने की सर्वमंगल की कामना, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-17
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16