जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से मचा हाहाकार, राजौरी में बादल फटने से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों गाड़ियां बहीं
खबर सार :-
Jammu and Kashmir Heavy Rain: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। राजौरी ज़िले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण धरहल नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। पार्किंग में खड़ी दर्जनों गाड़ियां बाढ़ के पानी में बह गईं।
खबर विस्तार : -
Jammu-Kashmir Heavy Rain: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने राजौरी (Rajouri), अनंतनाग, उधमपुर और पुंछ जिलों में भारी तबाही मचाई है। राजौरी जिले में रविवार को भारी बारिश और बादल फटने से आई बाढ़ (Jammu and Kashmir floods) ने भारी तबाही मचाई। जिले में भारी बारिश और बादल फटने के कारण घरों, दुकानों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान सैकड़ों वाहन मलबे और कीचड़ के नीचे दब गए। जिले में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग का लापता है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उधर मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए घाटी और जम्मू डिवीजन के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बादल फटने और भूस्खलन और की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। राजौरी ज़िले पर इसका सबसे ज़्यादा असर पड़ने की आशंका है, क्योंकि यहां बाढ़ के पानी से पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। उधर खराब मौसम की वजह से श्री अमरनाथ यात्रा और श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को अगले आदेश तक लिए रोक दिया गया है।
बारिश और बाढ़ से राजौरी में भारी तबाही
बता दें कि रविवार तड़के हुई भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। रात भर हुई मूसलाधार बारिश से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे नदियां उफान पर आ गईं और रिहायशी और निचले इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे कई घरों और अन्य ढांचों को भारी नुकसान पहुंचा। वहीं पानी के तेज बहाव में कई घर, गाड़ियां और दुकानें बह गईं। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है।
राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी
लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़ ने राजौरी के कई इलाकों में आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों, नालों और पानी से भरे इलाकों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें। स्थानीय कांग्रेस विधायक इफ्तिखार अहमद ने कहा कि बाढ़ से सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ेंः- IMD Rain Alert: यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
पशु चारे के चोकर से बनाया जा रहा था बिस्किट, कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड
2026-10-17
-
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नमो घाट हो रहा तैयार, 25 अक्टूबर को वाराणसी में रहेंगे पीएम
2026-10-17
-
FSSAI Draft: 6 महीने तक के शिशुओं के लिए FSSAI का मसौदा जारी
2026-10-17
-
वाराणसी में भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
2026-10-17
-
उत्तराखंड में बिजली से नुकसान पर सख्ती, कुमाऊं में 250 से अधिक चोरी के मामले दर्ज
2026-10-17
-
ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी, मानहानी केस में सुनवाई
2026-10-17
-
इंदौर: खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र बढ़ रहा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2026-10-17
-
गुजरात के भरूच की दवा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 श्रमिकों की मौत; 6 घायल
2026-10-17
-
गांवों को गरीबी मुक्त करने का शिवराज सिंह का संकल्प, आजीविका मिशन से जुडे़गा हर परिवार
2026-10-17
-
नवरात्रि के सातवें दिन PM ने की सर्वमंगल की कामना, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-17
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16