काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम, समय से पहले तैयारी पूरी करने के आदेश
खबर सार :-
जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी0 ने आगामी 09 अगस्त को बाजनगर, काकोरी स्थित काकोरी स्मृति स्थल पर आयोजित होने वाले काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी0 ने आगामी 09 अगस्त को बाजनगर, काकोरी स्थित काकोरी स्मृति स्थल पर आयोजित होने वाले काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, पहुंच मार्ग तथा आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल, पहुंच मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई, मरम्मत तथा सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा की तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत काकोरी एवं खंड विकास अधिकारी काकोरी को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत काकोरी को निर्देशित किया गया कि नगर निगम व जिला पंचायतराज अधिकारी से समन्वय करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम स्थल की पर्याप्त साफ सफाई हेतु प्रत्येक प्वाइंट पर सफाई कर्मियों की टीम की तैनाती सुनिश्चित कराई जाए।
ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने का प्रभावी माध्यम तैयार
साथ ही बारिश के मौसम की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर निगम को कार्यक्रम स्थल पर संभावित जलभराव से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर निदेशक संस्कृति को काकोरी स्मृति स्थल स्थित शहीद मंदिर की रंगाई पुताई, पुष्प सजावट एवं शहीदों के नाम की नई नाम पट्टिकाओ को लगाने तथा काकोरी ट्रेन एक्शन की थीम पर आधारित आकर्षक सेल्फी प्वाइंट विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे आगंतुकों को ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने का प्रभावी माध्यम तैयार किया जा सके। संस्कृति विभाग द्वारा बताया गया कि इस वर्ष हर घर तिरंगा योजना से संबंधित स्टालों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने अमर शहीद उद्यान का भी निरीक्षण किया तथा वहां प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यान में साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराई जाएं तथा वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण हेतु स्थल का चिन्हांकन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व से पूरी करना सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) महेंद्रपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर साहिल कुमार सहित माध्यमिक शिक्षा, पुलिस, तहसील सदर, नगर पंचायत काकोरी, क्षेत्र पंचायत काकोरी, नगर निगम, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल संस्थान, वन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
BRICS Summit: भारत ने रूस-चीन के बीच साधा रणनीतिक संतुलन
2026-09-13
-
अमित शाह ने एशियाटिक सोसायटी में भारतीय ज्ञान परंपरा और इंडोलॉजी पर रखे विचार
2026-09-13
-
अनवर इब्राहिम से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की नाश्ते पर मुलाकात
2026-09-13
-
देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह, कई राज्यों में मनाया जाता है त्योहार
2026-09-12
-
BRICS Delhi Declaration: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का आह्वान
2026-09-12
-
मोदी ने भारत को दिलाई ताकतवर देश की छवि, योगी आदित्यनाथ
2026-09-12
-
BRICS Summit के लिए 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
2026-09-12
-
BRICS Business Forum में PM मोदी ने बताया UPI का प्रभाव
2026-09-11
-
तेजी से बढ़ रही देश की बिजली मांग, एक दशक में हुई दोगुनी डिमांड
2026-09-11
-
हर 18 साल के नागरिक को मतदाता बनाने का लक्ष्यः CEC ज्ञानेश कुमार
2026-09-11
-
देशभर की बैंकों में हड़ताल, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग
2026-09-11
-
BRICS Summit 2026 को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद
2026-09-11
-
मौसम ने फिर ली करवट, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
2026-09-11
-
इसरो ने किया 220केएन थ्रस्ट पर सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल हॉट टेस्ट
2026-09-10
-
नेपाल बाढ़ में लापता लोगों की तलाश तेज, 29 परिवारों से लिए DNA सैंपल
2026-09-10