डीडीए : 14 फ्लाइंग स्क्वॉड और 4 क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात
खबर सार :-
दिल्ली के उपराज्यपाल टी.एस. संधू के अतिक्रमण के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति संबंधी निर्देशों के बाद, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 14 फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों और चार क्विक रिस्पॉन्स टीमों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल टी.एस. संधू के अतिक्रमण के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति संबंधी निर्देशों के बाद, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 14 फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों और चार क्विक रिस्पॉन्स टीमों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। डीडीए अधिकारी ने रविवार को कहा कि इस पहल से सरकारी जमीन की सुरक्षा, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए भूमि स्वामित्व वाली एजेंसी डीडीए की प्रवर्तन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
भूमि रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट किए जाएंगे
बयान के अनुसार, उपराज्यपाल टी.एस. संधू के निर्देशों के तहत जारी एसओपी में आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन आधारित निरीक्षण सहित आधुनिक तकनीकों के उपयोग का भी प्रावधान किया गया है। डीडीए ने बताया कि इस व्यवस्था को वैकेंट लैंड मॉनिटरिंग सिस्टम (वीएलएमएस) से भी जोड़ा गया है। इसके तहत फील्ड सत्यापन के साथ भूमि रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट किए जाएंगे, ध्वस्तीकरण के बाद खाली हुए भूखंडों का सत्यापन होगा और दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी। बयान में कहा गया, "उपराज्यपाल और डीडीए के अध्यक्ष टी.एस. संधू के रियल-टाइम और तकनीक आधारित निगरानी संबंधी निर्देशों को लागू करते हुए डीडीए के विभिन्न क्षेत्रों में 14 समर्पित फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें अपने अधिकार क्षेत्र में नियमित और व्यवस्थित फील्ड निरीक्षण करेंगी।
तत्काल कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सौंपेंगे
फ्लाइंग स्क्वॉड शुरुआती चरण में ही अवैध निर्माण और अतिक्रमण की पहचान करेंगे, भूमि के स्वामित्व और स्थिति का पता लगाएंगे, जियो-टैग्ड फोटो के साथ तारीख और समय दर्ज कर उल्लंघन का रिकॉर्ड तैयार करेंगे और तत्काल कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सौंपेंगे। डीडीए के अनुसार, "जहां आवश्यक होगा, वहां फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा उल्लंघन का पता चलने के 72 घंटे के भीतर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।" नई व्यवस्था के तहत चार क्विक रिस्पॉन्स टीमों का भी गठन किया गया है। ये टीमें कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अवैध निर्माण और अतिक्रमण की पहचान होते ही तुरंत ध्वस्तीकरण और हटाने की कार्रवाई करेंगी।
जवाबदेही बढ़ेगी और कार्रवाई में तेजी आएगी
एसओपी में कार्रवाई के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की गई है और फील्ड अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं, जिससे प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ेगी और कार्रवाई में तेजी आएगी। बयान के अनुसार, क्विक रिस्पॉन्स टीमों की जिम्मेदारियों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाना, उसी दिन ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट जियो-टैग्ड 'पहले और बाद' की तस्वीरों के साथ जमा करना, जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराना और स्थल पर डीडीए स्वामित्व का बोर्ड लगाना शामिल है। डीडीए ने कहा कि अवैध ढांचों को हटाने के बाद संबंधित फील्ड इकाइयां भूमि की लगातार निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी, ताकि दोबारा अतिक्रमण को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Jammu Kashmir : सोपोर के जंगल में हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
2026-10-10
-
Tahir Hussain Convicted: दिल्ली दंगों के मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार
2026-10-10
-
भारतीय कप्तान पर हमले के मामले में NIA की एंट्री
2026-10-10
-
तरंग शक्ति 2026: राजनाथ सिंह का AMCA और स्वदेशी तकनीक पर फोकस
2026-10-10
-
जानकारी के बाद भी टूटने दिया भागलपुर का बांध, नहीं टूटने की भविष्यवाणी कर रहे थे इंजीनियर
2026-10-10
-
CJP Protest: पुलिस ने फ्लाइट के अंदर से ही दीपके को हिरासत में लिया
2026-10-10
-
महालया अमावस्या आज, सीएम शुभेंदु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
2026-10-10
-
ED Action: सलीम डोला के ड्रग्स नेटवर्क पर ईडी की कार्रवाई, दो गिरफ्तार
2026-10-09
-
Train Cancelled: 10 अक्टूबर को रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द
2026-10-09
-
CJP Protest: जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को नहीं मिली इजाजत
2026-10-09
-
172 लोगों की जान बचाने पायलट स्मित मच्छार को सम्मान
2026-10-09
-
By Election Result: नंदीग्राम-रेजीनगर मेंं भाजपा को बढ़त, धारापुरम में पलटी बाजी
2026-10-09
-
विश्व डाक दिवस आज, नेताओं ने डाक कर्मचारियों की निष्ठा को सराहा
2026-10-09
-
सारेक्स-2026 : डोर्नियर विमान और हेलीकॉप्टरों ने दिखाया बचाव अभियान
2026-10-08
-
कला और संस्कृति के नए मंच बनेंगे नमो भारत स्टेशन, एमओयू पर हस्ताक्षर
2026-10-08