CJP का प्रदर्शन हुआ उग्र, दिल्ली मेट्रो के 16 बड़े स्टेशन बंद, ये रही पूरी लिस्ट

खबर सार :-

Delhi Metro stations closed: CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा इंतज़ामों को देखते हुए, दिल्ली मेट्रो ने अगले आदेश तक 16 स्टेशनों को बंद रखने का फ़ैसला किया है। कुछ अहम स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी।
CJP का प्रदर्शन हुआ उग्र, दिल्ली मेट्रो के 16 बड़े स्टेशन बंद, ये रही पूरी लिस्ट

खबर विस्तार : -

Delhi Metro stations Close: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का विरोध-प्रदर्शन (CJP Protest) उग्र हो गया है। जिसक असर अब दिल्ली मेट्रो की सेवाओं पर पड़ रहा है। जिसके चलते गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के 16 बड़े स्टेशनों को बंद कर दिया है। CJP के 'चलो संसद' विरोध-प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने घोषणा की कि सुरक्षा कारणों के चलते ये स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ना चढ़ पाएंगे और ना उतर पाएंगे यात्री

इससे पहले, दिल्ली मेट्रो ने बुधवार को भी शाम लगभग 6:30 बजे तक 16 स्टेशन बंद (Delhi Metro stations Close) रखे थे। सोमवार और रविवार को भी सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। हालांकि, कुछ समय बाद राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा बहाल कर दी गई और उनके गेट खोल दिए गए। DMRC के इस ऐलान से छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हुई। दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में घोषणा की कि अगले आदेश तक ये स्टेशन बंद रहेंगे। इन स्टेशनों पर यात्री न तो प्रवेश कर सकेंगे और न ही बाहर निकल सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः- राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य खतरे में

अगले आदेश तक ये स्टेशन रहेंगे बंद

  1. राजीव चौक
  2. पटेल चौक
  3. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  4. लोक कल्याण मार्ग
  5. सेवा तीर्थ
  6. जनपथ
  7. मंडी हाउस
  8. बाराखंभा रोड
  9. सुप्रीम कोर्ट
  10. केन्द्रीय सचिवालय
  11. आईटीओ
  12. दिल्ली गेट
  13. जोर बाग
  14. शिवाजी स्टेडियम
  15. इंद्रप्रस्थ
  16. खान मार्केट

मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील

मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की जानकारी देख लें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। राजधानी दिल्ली में, CJP के विरोध-प्रदर्शन और संसद के आसपास सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए पुलिस ने कई इलाकों में बैरिकेड्स लगाए हैं। दरअसल सीजेपी के प्रदर्शनकारी मेट्रो स्टेशनों पर भी देखे गए। इसके चलते मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है और भीड़ को संभालने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

CJP क्यों कर रहा विरोध-प्रदर्शन 

बता दें कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और छात्र पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के खिलाफ और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन (CJP Protest) कर रहे हैं। जंतर-मंतर और इसके आसपास के इलाकों में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे हैं। यहां प्रदर्शनकारी लगातार अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। लगातार हो रही पुलिसकर्मियों के बीच-बीच में हिंसा की भी खबरें आ रही हैं। पुलिस पर हमले के बाद सक्रियता और बढ़ा दी गई है। 

अब तक 10 FIR

इससे पहले CJP ने 20 जुलाई उग्र प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस घटना में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए थे। वहीं पुलिस के लाठीचार्ज के बाद अब लगातार पत्थरबाजी और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं।  इस बीच, दिल्ली पुलिस ने संसद की ओर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के मार्च के दौरान हुई हिंसा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं के सिलसिले में 10 FIR दर्ज की हैं।

पुलिस के अनुसार, ये मामले विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं के संबंध में दर्ज किए गए हैं और जांच चल रही है। बुधवार रात हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर पत्थरबाजी हुई, जिसमें ACP विवेक भगत गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ेंः- Congress Protest : लाठीचार्ज के विरोध में संसद से पीएम आवास तक विपक्ष का मार्च, कांग्रेस ने केंद्र सरकार के सामने रखीं ये पांच मांगे

अन्य प्रमुख खबरें