UP TET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, अभ्यर्थी 14 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
खबर सार :-
UPTET Answer Key: यूपीटीटी की आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, ताकि उम्मीदवार अपने सवालों के जवाब मिला सकें। आंसर की पर 14 जून तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
खबर विस्तार : -
UP TET Answer Key: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) प्रयागराज ने बुधवार देर शाम टीचर शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 की प्रोविज़नल आंसर की जारी कर दी। प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में टीचिंग पोस्ट के लिए योग्यता तय करने के लिए आयोजित इस परीक्षा की आंसर की आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यार्थी इस आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं, अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार 14 जुलाई की आधी रात तक सबूतों के साथ ऑनलाइन आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
2-3 और 4 जुलाई को हुई थी परीक्षा
बता दें कि यूपीटीटी परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो शिफ्ट में और 4 जुलाई को एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी। अब प्रोविजनल (अस्थायी) आंसर की जारी कर दी गई है। प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण कर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। जबकि नतीजे फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित किए जाएंगे। इस साल शिक्षक पात्रता परीक्षा ( UPTET) के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए। आंकड़ों के अनुसार, यूपीटीटी के लिए कुल 19.94 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 17.70 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जो कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों का 88.77 प्रतिशत है।
प्रोविजनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें
- यूपीटीटी आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आयोगी अधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद Home पेज पर नोटिस बोर्ड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) -: प्रश्न आपत्ति (Qs. Objection)- नाम के नोटिफिकेशन के बगल में दिए गए विज्ञप्ति के आगे Click Here पर क्लिक करें।
- अब यहां अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और दिया गया कोड डालें, फिर "LOGIN" पर क्लिक करें।
- इसके बाद आंसर की आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
- आप अपने जवाबों का मिलान करने के लिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप किसी जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
14 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
अगर कोई उम्मीदवार UPTET उत्तरकुंजी में दिए गए किसी जवाब से संतुष्ट नहीं है, तो वह 14 जुलाई 2026 को रात 12:00 बजे (आधी रात) तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। इस साल शिक्षक पात्रता परीक्षा ( UPTET) के लिए कुल 17.70 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
ये भी पढ़ेंः- NEET UG 2026: रिफंड प्रक्रिया शुरू, 7 जुलाई तक बैंक डिटेल्स अपडेट करें अभ्यर्थी
अन्य प्रमुख खबरें
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24