MBA में कौन-सा स्पेशलाइजेशन दिलाएगी हाई सैलरी?, जानिए टॉप करियर ऑप्शन
खबर सार :-
छात्र अपनी12 वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद कंफ्यूजन में रहते हैं कि आगे किस विषय का चुनाव करें। ज्यादतर बच्चों की पहली पसंद एमबीए होती है, लेकिन इसके बाद भी इसमें स्पेशलाइजेशन चुनना बहुत जरुरी होता है।
खबर विस्तार : -
MBA Specializations: छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रोफेशनल करियर में जाना बेहद पसंद करते हैं। ग्रेजुएशन के बाद एमबीए को बेस्ट करियर ऑप्शन के तौर पर देखा जाता है। हर साल लाखों युवा इस कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक होते हैं। हालांकि इसमें स्पेशलाइजेशन का चुनाव करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जिससे मार्केट ट्रेंड के हिसाब से खुद को परफेक्ट बना सकें।
एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स एंड एआई
ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद कॉर्पोरेट जॉब में अपनी पहचान बनाने के लिए एमबीए को बेस्ट करियर विकल्प के तौर पर देखा जाता है। हर साल लाखों युवा इसमें एडमिशन लेते हैं। इसमे सबसे जरुरी होता है सही स्पेशलाइजेशन का चुनाव। इसमें मार्केटिंग, फाइनेंस एआई जैसे विकल्प होते हैं, जिसके माध्यम से छात्र अपना भविष्य चुनते हैं। अगर आप मार्केट के डिमांड के हिसाब से अपने स्किल को इंप्रूव करते हैं तो कंपनी आपके हिसाब से सैलरी देने को तैयार रहती है। इसमें सबसे पहला स्ट्रीम है, एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स एंड एआई, इसमें बिजनेस को बढ़ाने के लिए डेटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल करना सिखाया जाता है। आज के दौर में इसे सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली स्किल मानी जाती है।
एमबीए इन फाइनेंस और एमबीए इन डिजिटल मार्केटिंग एंड स्ट्रैटेजी
इसके अलावा एमबीए इन फाइनेंस है, जिसे कार्पोरेट की दुनिया का सबसे बेस्ट फील्ड माना जाता है। इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, फिनटेक और कॉर्पोरेट वेल्थ मैनेजमेंट जैसे सेक्टर्स में अच्छे पैकेज दिए जाते हैं। इसके साथ ही एमबीए इन डिजिटल मार्केटिंग एंड स्ट्रैटेजी है, इसमें परफार्मेंस मार्केटिंग, सोशल मीडिया स्ट्रेटेजी और ई-कॉमर्स आता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है, जो क्रिएटिव हैं और जिन्हें कंज्यूमर की मकसद की जानकारी होती है। इसके अलावा एमबीए इन आईटी मैनेजमेंट भी बेहतर विकल्प है। इसमें टेक कंपनियों, सॉफ्टवेयर फर्म्स और स्टार्टअप्स में प्रोडक्ट मैनेजर या सीटीओ जैसे बड़े पद पर पहुंचने के लिए बेस्ट स्ट्रीम माना जाता है।
ग्लोबल ब्रांड्स और इंटरनेशनल मार्केट
ज्यादतर लोगों को कंपनियों की बिजनेस से संबंधित समस्याओं को स्मार्ट तरीके से सुलझाना पसंद होता है, उनके लिए बेस्ट ऑप्शन एमबीए इन कंसल्टिंग और स्ट्रेटेजी है। इसके अलावा आज के दौर में अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स रिवॉल्यूशन के बाद इस फील्ड की वैल्यू काफी बढ़ गई है। अगर आपका इंट्रेस्ट इस मैनेजमेंट फिल्ड में है तो आप एमबीए इन ऑपरेशन्स एंड सप्लाई चेन की स्ट्रीम का चुनाव कर सकते हैं। कई लोगों को ग्लोबल ब्रांड्स और इंटरनेशनल मार्केट में रुचि होती है। इसमें क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट और ग्लोबल सप्लाई चेन की स्किल को मैनेज करना सिखाया जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
JKPSC Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर निकली भर्ती
2026-08-20
-
सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, जेपीएससी नियुक्तियां रद करने के सरकार के आदेश पर रोक
2026-08-20
-
KVS NVS Tier 2 Result 2026: PGT-TGT समेत इन पदों के नतीजे जारी
2026-08-18
-
अनूपपुर का यह स्कूल, सरकारी दावों की खोल रहा पोल, बरसात के आरंभ से ही भर जाता है पानी
2026-08-18
-
AIIMS Jammu में 40 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-08-18
-
45 से 65 वर्ष में फिर चमकेगा करियर, पश्चिम गोदावरी जिला न्यायालय में कोर्ट में नौकरी
2026-08-17
-
ONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती
2026-08-17
-
UGC NET प्रोविजनल आंसर की जारी, जानें आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख
2026-08-16
-
IREL Recruitment 2026: 73 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त तक आवेदन
2026-08-14
-
भारतीय सेना में 70 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-08-13
-
SBI Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 9,124 पदों पर निकली भर्ती
2026-08-12
-
स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई
2026-08-11
-
IIP Delhi Recruitment 2026: 20 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन
2026-08-10
-
साफ नहीं सरकार का इरादा! अब विधानसभा घेरेंगे छात्र
2026-08-08
-
आमने-सामने आई छात्र और सरकार, 14 दिन बाद कम हुई रांची में तकरार
2026-08-08