Career Goal Question: '5 साल बाद खुद को कहां देखते हैं?' इंटरव्यू के इस सवाल का ऐसा जवाब, बढ़ सकते हैं सेलेक्शन के चांस
खबर सार :-
किसी भी जॉब की तैयारी करने वाले युवा को सबसे ज्यादा चिंता इंटरव्यू की होती है। इसमें पूछे जाने वाले ट्रिकी प्रश्न उम्मीदवार के मन में हलचल पैदा कर देती है। अगर आप भी किसी जॉब की तैयरी कर रहे हैं तो आपको इन प्रश्नों का उत्तर पता होना चाहिए।
खबर विस्तार : -
Career Goal Question: ज्यादातर युवा जो जॉब की तैयारी करते हैं उन्हें सबसे ज्यादा चिंता ज्वाइनिंग से पहले होने वाले इंटरव्यू की होती है। इंटरव्यू में पूछे जाने वाले टेढ़े प्रश्न दिमाग घुमा देने वाले होते हैं। किसी भी इंटरव्यू के दौरान सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला प्रश्न होता है कि आप 5 साल बाद खुद को कहां देखते हैं? अगर आप भी इससे घबराते हैं तो चलिए जानते हैं कि इसका समाधान क्या है?
Career Goal Question: इंटरव्यू में पूछा जाने वाला ये ट्रिकी प्रश्न आपके लिए आसान
अगर आप इंटरव्यू में पूछे जाने वाले ट्रिकी क्वेश्चन का जवाब देने में हिचकिचाते हैं तो आपके लिए बेस्ट सॉल्यूशन मिल गया है। आपने गौर किया होगा कि ज्यादातर जॉब इंटरव्यू में एक प्रश्न बहुत पूछा जाता है कि आप खुद को 5 साल बाद कहां देखते हैं। दरअसल इस प्रश्न के पीछे आपके फ्यूचर की बात नहीं की जाती बल्कि आपके मैच्योरिटी और स्टेबिलिटी को परखा जाता है। ज्यादातर उम्मीदवार इसका सुना-सुनाया जवाब देते हैं, जिससे बात बिगड़ जाती है। आप इसके जवाब में कह सकते हैं कि आप आने वाले वर्षों में अपनी स्किल को अपग्रेड करना चाहते हैं और हर तरह की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। कंपनी आपके विजन के बारे में जानना चाहती है। इसका जवाब देने से पहले आपको कंपनी के गोल्स और बिजनेस मॉडल के बारे में पहले से जानकारी इकठ्ठा कर लें।
Career Goal Question: कंपनी के प्रति वफादार रहें
इसका जवाब देने के लिए आप कह सकते हैं कि जैसे-जैसे कंपनी आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे आपका डेवलपमेंट भी होगा। दोनों गोल्स के बीच अलाइनमेंट होना बेहद जरुरी है। एक बात का खास ख्याल रखें बातचीत के दौरान आपके जवाब से ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप 6 महीने या साल भर बाद कंपनी छोड़ देंगें। कोई भी कंपनी इस तरह के एम्प्लॉई को हायर करना पसंद नहीं करेगी। आपके जवाब से यह साफ होना चाहिए की आप इस कंपनी में अपना लंबा भविष्य देख रहे हैं। जिससे उन्हे विश्वास हो जाए कि कंपनी के साथ आप वफादार रहकर अपनी ग्रोथ देखना चाहते हैं।
Career Goal Question: लाइफ लॉन्ग लर्नर के स्किल को दिखाएं
किसी फिल्ड में जुड़ना और नई चीजें सीखना बेहद जरुरी माना जाता है। आपके जवाब में यह स्पष्ट होनी चाहिए कि अगले 5 सालों में आप इस इंडस्ट्री की नई टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट को बेहतर बनाना चाहते हैं। यह आपके लाइफ लॉन्ग लर्नर के स्किल को दिखाता है। कभी भी कंपनी से यह नहीं पूछना चाहिए कि कंपनी से आपको क्या मिलेगा, बल्कि आप खुद बताएं कि आप कंपनी को क्या दे सकते हैं। इस फॉर्मूले से आपके सेलेक्ट होने के चांसेज बढ़ जाते हैं, जो आपके इंटरव्यूअर पर आपका स्ट्रांग इंप्रेशन जमा सकता है।
ये भी पढ़ें: ESIC मेडिकल कॉलेज में 34 टीचिंग फैकल्टी पदों पर भर्ती, 10 जुलाई को होगा वॉक-इन इंटरव्यू
अन्य प्रमुख खबरें
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24
-
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई रद्द
2026-09-23
-
नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थी से मांगे पैसे तो जाएंगे जेलः सीएम योगी
2026-09-22
-
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती
2026-09-21