ESIC मेडिकल कॉलेज में 34 टीचिंग फैकल्टी पदों पर भर्ती, 10 जुलाई को होगा वॉक-इन इंटरव्यू
खबर सार :-
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक अनुभवी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), असम ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बेल्टोला (गुवाहाटी) में टीचिंग फैकल्टी के 34 पदों पर संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
किन विभागों में होगी भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 34 रिक्तियों में 6 पद प्रोफेसर, 14 पद एसोसिएट प्रोफेसर तथा 14 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं। आरक्षण के तहत 8 पद अनारक्षित (यूआर), 14 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 8 अनुसूचित जाति (एससी), 1 अनुसूचित जनजाति (एसटी) तथा 3 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए निर्धारित किए गए हैं।
भर्ती विभिन्न मेडिकल विभागों में की जाएगी। इनमें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी (एफएमटी), कम्युनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, डर्मेटोलॉजी, साइकियाट्री, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, ऑप्थल्मोलॉजी, एनेस्थीसिया, रेडियोडायग्नोसिस, एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी, आईसीयू तथा मेडिकल ऑन्कोलॉजी जैसे विभाग शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा, इसके बाद वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रोफेसर पद के लिए ₹1,18,500, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए ₹78,800 तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए ₹67,700 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता के रूप में संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमएससी (मेडिकल), पीएचडी अथवा पदानुसार निर्धारित मेडिकल योग्यता अनिवार्य होगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 69 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तिथि के अनुसार की जाएगी।
अंतिम तिथि
वॉक-इन इंटरव्यू 10 जुलाई को डीन कार्यालय, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, बेल्टोला, गुवाहाटी-781022 में आयोजित होगा। इंटरव्यू से पहले उसी दिन सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति मिलेगी जिनके दस्तावेज सफलतापूर्वक सत्यापित हो जाएंगे।
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र, सभी शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां तथा उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी साथ लेकर पहुंचना होगा। इसके अलावा आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल पते पर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू होने से पहले भेजना भी अनिवार्य होगा।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईएसआईसी-असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती अधिसूचना खोलनी होगी। वहां उपलब्ध आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालें, सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें और निर्धारित दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के दिन प्रस्तुत करें।
ईएसआईसी के अनुसार यह नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी। उम्मीदवारों के संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को प्रत्येक वर्ष बढ़ाते हुए अधिकतम दो वर्ष तक और बढ़ाया जा सकता है। हालांकि अनुबंध की कुल अवधि पांच वर्ष, 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने, अथवा नियमित फैकल्टी की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर सभी पात्रता शर्तों और आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि अवश्य कर लें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24
-
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई रद्द
2026-09-23
-
नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थी से मांगे पैसे तो जाएंगे जेलः सीएम योगी
2026-09-22
-
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती
2026-09-21
-
Madhya, Pradesh में दिव्यांग संस्थाओं का भुगतान आसान, Bhopal पर निर्भरता घटी
2026-09-21
-
अस्पतालों में एम्स जैसी व्यवस्था दे रही सरकार: सुक्खू
2026-09-19