MP Anganwadi Bharti 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका
खबर सार :-
मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी में नियुक्ति के लिए 2,548 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इसमें चयन होने के लिए आपको किसी तरह का लिखित परीक्षा नहीं देना पड़ेगा।
खबर विस्तार : -
MP Anganwadi Bharti 2026: मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आंगनवाड़ी और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए 2,548 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इसमें सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी है। 12वीं पास महिलाएं इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, इसके लिए आपको 100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।
MP Anganwadi Bharti 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए इस बार आंगनबाड़ी में नौकरी पाने का बेहतर मौका मिला है। आंगनवाड़ी और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए कुल 2,548 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से शुरु हो गई है। अगर आप इसमें आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं तो 13 जुलाई के अंदर फॉर्म भर लें। इसमें आवेदन करने के लिए WCD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। अगर आपके आवेदन में कुछ गड़बड़ी हो गई तो सुधार विंडों की डेट 15 जुलाई रखी गई है।
MP Anganwadi Bharti 2026: संबंधित शहर के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं
आंगनवाड़ी और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक मध्य प्रदेश के किसी गांव, शहर या नगर का निवासी होना चाहिए, जिस नगर वार्ड के लिए नियुक्ति होनी है। किसी बाहरी प्रदेश का निवासी इसके लिए योग्य नहीं है। इसमें सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। इसमें आवेदन करने के लिए आपको 100 रुपये का शुल्क देना है, चाहे आप किसी भी कैटेगरी से हों। इस भर्ती में तहत कुल 2548 पदों में 781 पद आंगनवाड़ी और 1767 पद आंगनवाड़ी सहायिका के लिए आरक्षित है।
MP Anganwadi Bharti 2026: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 से 30 वर्ष
इसमें आवेदन करने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट MP ऑनलाइन चयन पोर्टल और महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) पर जाकर चेक कर सकती हैं। इसमें उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। इसके अलावा अगर आपने ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन किया है तो यह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसमें खास बात यह है कि अगर आप संबंधित जिले के निवासी हैं तभी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
NICL Recruitment: एनआईसीएल में अप्रेंटिस के 200 पदों पर निकली भर्ती
2026-11-04
-
तमिलनाडु सरकार ने किया नीट का विरोध, विकल्प के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
2026-11-04
-
परिषदीय विद्यालयों पर योगी की नजर, परीक्षा में टीचर दिखाएं परिणाम
2026-10-29
-
ISRO URSC Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन
2026-10-24
-
LUCKNOW: नई तकनीक Forensic को युवाओं के भविष्य से जोड़ना जरूरी: Yogi-Adityanath
2026-10-24
-
ONGC Recruitment 2026: सीए-सीएमए ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती
2026-10-23
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12