UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में 1160 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा चयन, 12वीं पास करें आवेदन
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी में नियुक्ति के लिए 1160 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इसमें चयन होने के लिए आपको किसी तरह का लिखित परीक्षा नहीं देना पड़ेगा।
खबर विस्तार : -
UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के 6 जिलों में 1160 पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। इसमें सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी है। 12वीं पास महिलाएं इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, इसके लिए आपको किसी तरह की फीस देने की जरुरत नही है।
UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के छह जिलों में 1160 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए इस बार आंगनबाड़ी में नौकरी पाने का बेहतर मौका मिला है। यूपी गवर्नमेंट ने कुछ छह मेरठ, बागपत, कन्नौज, बिजनौर, कानपुर नगर और ललितपुर जिलों के लिए कुल 1160 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु हो चुके हैं। अगर आप इसमें आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं तो तय समय के अंदर फॉर्म भर लें। हालांकि इसमें छह जिलों के हिसाब से अलग-अलग आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। हर जिले की अंतिम तिथि अलग-अलग है।
UP Anganwadi Bharti 2026: सभी जिलों के लिए अलग-अलग अंतिम तिथि रखी गई है
इसमें बात करें मेरठ जिले की तो यहां 180 पदों के पर भर्ती होगी, जिसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। बागपत में 261 पदों के लिए 16 जुलाइ तक लास्ट डेट रखी गई है। कन्नौज जिले में 125 पदों की भर्ती के लिए 16 जुलाई रखी गई है। बिजनौर में 260 पदों के लिए 15 जुलाई की लास्ट डेट रखी गई है। कानपुर में 259 पदों के लिए 15 जुलाई अंतिम जुलाई लास्ट डेट रखी गई है। ललितपुर में 75 पदों की वैकेंसी के लिए 9 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना है, चाहे आप किसी भी कैटेगरी से हों।
UP Anganwadi Bharti 2026: संबंधित शहर के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं
इसमें भर्ती के लिए जिलेवार अलग-अलग आवेदन तिथि दी गई है, इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट UP Anganwadi Bharti पर जाकर चेक तक सकती हैं। इसमें उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। इसके अलावा अगर आपने ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन किया है तो यह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसमें खास बात यह है कि केवल संबंधित जिले के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी टीईटी परीक्षा शुरू, कुल 5 शिफ्टों में आयोजित होगी परीक्षा
अन्य प्रमुख खबरें
-
UGC NET प्रोविजनल आंसर की जारी, जानें आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख
2026-08-16
-
IREL Recruitment 2026: 73 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त तक आवेदन
2026-08-14
-
भारतीय सेना में 70 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-08-13
-
SBI Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 9,124 पदों पर निकली भर्ती
2026-08-12
-
स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई
2026-08-11
-
IIP Delhi Recruitment 2026: 20 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन
2026-08-10
-
साफ नहीं सरकार का इरादा! अब विधानसभा घेरेंगे छात्र
2026-08-08
-
आमने-सामने आई छात्र और सरकार, 14 दिन बाद कम हुई रांची में तकरार
2026-08-08
-
SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 38 पदों पर भर्ती, 1.70 करोड़ तक सालाना पैकेज का मौका
2026-08-07
-
NPCC Recruitment 2026: मैनेजर समेत 26 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता
2026-08-06
-
समय से पहले बढ़ा दी स्कूलों ने फीस, डीएम ने की दंडात्मक कार्रवाई
2026-08-05
-
आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए अवसर
2026-08-04
-
MECL Recruitment 2026: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 13 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
2026-08-03
-
दिल्ली के डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में सीनियर रेजिडेंट के 16 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-08-01
-
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, कितनी गई कटऑफ ?
2026-07-31