NEET UG Result 2026: नीट यूजी में फिर बेटियों ने लहराया परचम, 11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली सफलता
खबर सार :-
NTA ने NEET UG री-एग्जामिनेशन (दोबारा हुई परीक्षा) के नतीजे जारी कर दिए हैं। पेपर लीक विवाद के बाद हुई इस दोबारा परीक्षा में 20 लाख छात्र शामिल हुए, जिनमें से लगभग 56% (11.21 लाख) छात्र क्वालिफाई हुए। लुधियाना के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से टॉपर रहे; दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए।
खबर विस्तार : -
NEET UG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लंबे इंतज़ार के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए है। पेपर लीक विवाद के बाद आयोजित दोबारा परीक्षा में करीब बीस लाख छात्र शामिल हुए थे। जिसमें 11.21 लाख (लगभग 56%) अभ्यर्थी सफल रहे। इसमें लगभग 58 प्रतिशत छात्र लड़कियां हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 55.1 प्रतिशत रहा। इससे साफ पता चलता है कि एक बार फिर छात्राओं ने नीट में परचम लहराया है। री-नीट परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से देश में पहला स्थान हासिल किया; दोनों ने 715 अंक प्राप्त किए।
Re-NEET परीक्षा में 20 लाख उम्मीदवार हुए थे शामिल
बता दें कि इस साल, भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बने 5,440 केंद्रों पर लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार सफल रहे और MBBS, BDS, AYUSH और अन्य संबंधित अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए योग्य हो गए।
उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने टॉप रैंकर्स, राज्यवार टॉपर्स, कैटेगरी-वार टॉपर्स, कटऑफ अंक और भाषा आधारित भागीदारी की जानकारी भी जारी की है।
715 अंक के साथ आर्यन-पांशुल ने किया टॉप
NTA के अनुसार, नीट परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए। इसके अलावा 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से ज़्यादा अंक प्राप्त किए। इनमें से 93 प्रतिशत से ज़्यादा उम्मीदवार पहली बार NEET-UG परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बीच, टॉप रैंकर्स में से 99 प्रतिशत की उम्र 17 से 19 साल के बीच है।
- 19 उम्मीदवारों ने 720 में से 700 से अधिक स्कोर।
- 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक स्कोर।
- 10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे अधिक स्कोर।
- 90,780 उम्मीदवारों ने 500 या उससे अधिक स्कोर।
यूपी में सबसे ज़्यादा उम्मीदवार सफल
NTA के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा 1.7 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल रहे जबकि लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार सफलता हासिल की हुए। सफल उम्मीदवारों में जनरल कैटेगरी से 2.91 लाख, OBC-NCL से 5.12 लाख, SC से 1.59 लाख, ST से 63,716 और जनरल-EWS कैटेगरी से 95,026 उम्मीदवार शामिल हैं।
NTA ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह
NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों और संबंधित राज्य काउंसलिंग पोर्टलों पर ही भरोसा करें। उन्हें धोखाधड़ी वाले कॉल, मैसेज और वेबसाइटों से सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई है, जो सीट आवंटन, स्कोर बढ़ाने या पक्के एडमिशन का वादा करते हैं।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए मुख्य NEET-UG परीक्षा मूल रूप से 3 मई, 2026 को होनी थी। हालांकि, पेपर लीक और दूसरी गड़बड़ियों के कारण पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई और इसे 21 जून को दोबारा आयोजित किया गया। 21 जून को, 20 लाख से ज़्यादा NEET उम्मीदवारों ने देश भर के सेंटर्स पर यह एंट्रेंस एग्ज़ाम दिया था।
ये भी पढ़ेंः- UP TET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, अभ्यर्थी 14 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
अन्य प्रमुख खबरें
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01