एक लाख विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी स्टडी टेबल, बच्चों ने निराले अंदाज में जताया आभार
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से बच्चों को पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है। एक खास योजना के तहत एक लाख बच्चों को स्टडी टेबल देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, छोटे बच्चों के कारनामे हमेशा अच्छे ही लगते हैं। प्रदेश के सीएम को उनके संदेश जरूर पसंद आएंगे। जिस अंदाज में उनके संदेश लिखे गए हैं, वह बेहद पसंद किए जाने वाले हैं। किसी ने बड़े अच्छर में लिखा तो किसी ने छोटे में अपनी बात कही। ज्यादातर इनकी बात एक दूसरे से मिलती जुलती रही।
किसी ने लिखा, थैंक्यू तो किसी ने थैंक यू। लेकिन इनके भाव और निष्ठा एक ही है। किसी ने फूलों से चिट्ठी सजाई, तो किसी ने अपनी नई स्टडी टेबल का चित्र बनाया। जो संदेश बड़े नहीं दे सके, वह इन मासूम बच्चों ने दे दिया। इनके छोटे हाथों ने बड़ा संदेश लिखा। सीएम की एक तस्वीर बनाया और उसके साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश लिखा।
यह भी पढ़ें :SBI Recruitment 2026: एसबीआई में 207 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
शैक्षणिक व्यवस्था को प्रोत्साहित करने की कोशिश
दरअसल देवीपाटन मंडल में इन एक लाख बच्चों को स्टडी टेबल मिली है। इसीलिए इन्होंने अपने सीएम को थैक्यू लिखा है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि देवीपाटन मंडल के चार जिलों में बच्चों को उनकी पढ़ाई के लिए टेबल दी गई। शिक्षा की उड़ान स्टडी टेबल वितरण अभियान के तहत एक लाख टेबल बांटने का लक्ष्य रखा गया था। टेबल वितरण के पीछे अनुशासित पढ़ाई की संस्कृति विकसित करना मकसद था। इस प्रक्रिया से सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को प्रोत्साहित करने की कोशिश की गई।
मेधावी विद्यार्थियों को स्टडी टेबल उपलब्ध कराकर पढ़ाई के प्रति लगन विकसित करने के लिए कहा गया। स्कूल से बाहर भी यह मन से अध्ययन कर पाएंगे। ग्रामीण बच्चों की स्टडी टेबल उनका पर्सनल स्टडी स्पेस बन चुका है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि सबसे अधिक बहराइच में 34,260 टेबल दी गईं। इसके बाद गोंडा में 27,650, बलरामपुर में 26,984 और श्रावस्ती में 11,106 स्टडी टेबल वितरित की गई। इस तरह मंडल ने एक लाख टेबल का निर्धारित लक्ष्य पूरा किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की सभी छात्राओं को लाभार्थियों में शामिल किया गया है।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का स्लोगन लिखा
इस पहल से खुश बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने हाथों से पत्र लिखा है। चिट्ठियों में बच्चों की खुशी झलक रही है। स्टडी टेबल पाने वाली छात्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे अपने पत्र में खुशी जाहिर की है। उसने बताया कि वह प्रतिदिन स्टडी टेबल पर पढ़ाई करती है और मिली सामग्री का उपयोग करती है। कक्षा छह की छात्रा की चिट्ठी स्टडी टेबल से उसकी रोजमर्रा की पढ़ाई में आए बदलाव को बयां करती है।
मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए बच्चों ने लिखा कि पहले उसे घर पर पढ़ाई करने में बहुत असुविधा होती थी। अब स्टडी टेबल मिलने से उसे पढ़ने में सहूलियत हुई है। कक्षा सात की छात्रा ने मुख्यमंत्री के नाम नीले चार्ट पेपर पर आभार पत्र तैयार किया। पत्र में रंगीन पेंसिलों के साथ पढ़ती हुई छात्रा का चित्र बनाकर उसने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। बच्चों ने पूरी रचनात्मकता के साथ पोस्टर तैयार किए हैं। एक बच्चे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा चित्र बनाया।
सभी को पसंद आ रहे बच्चों के संदेश
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को वस्तुओं की कमी ना रहे, अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों जैसी वस्तुएं न होने का उन्हें मलाल ना रहे। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने इन बच्चों को टेबल की व्यवस्था की है। यही कारण है कि यह बच्चे काफी खुश नजर आ रहे हैं। वह अपने पढ़ने की रोज की तरकीबें बता रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री को अपने-अपने अंदाज से धन्यवाद भी दे रहे हैं। बच्चों के धन्यवाद देने की स्टाइल हर किसी को पसंद आ रही है। उनके चित्रों में भावनात्मक लगाव देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें :MECL Recruitment 2026: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 13 पदों पर भर्ती, फिर खुला आवेदन का मौका
अन्य प्रमुख खबरें
-
NICL Recruitment: एनआईसीएल में अप्रेंटिस के 200 पदों पर निकली भर्ती
2026-11-04
-
तमिलनाडु सरकार ने किया नीट का विरोध, विकल्प के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
2026-11-04
-
परिषदीय विद्यालयों पर योगी की नजर, परीक्षा में टीचर दिखाएं परिणाम
2026-10-29
-
ISRO URSC Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन
2026-10-24
-
LUCKNOW: नई तकनीक Forensic को युवाओं के भविष्य से जोड़ना जरूरी: Yogi-Adityanath
2026-10-24
-
ONGC Recruitment 2026: सीए-सीएमए ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती
2026-10-23
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12