SWIGGY: स्विगी को पहली बार मिली 'सेल' रेटिंग
खबर सार :-
फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सर्विस में स्थिति खराब होने के बावजूद पहली बार स्विगी लिमिटेड को 'सेल' रेटिंग मिली है। स्विगी ने नवंबर 2024 में कंपनी की लिस्टिंग करवाई थी, तब से लेकर पहली बार कंपनी को रेटिंग मिली है। एम्बिट कैपिटल की एक नई रिपोर्ट के अनुसार,
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सर्विस में स्थिति खराब होने के बावजूद पहली बार स्विगी लिमिटेड को 'सेल' रेटिंग मिली है। स्विगी ने नवंबर 2024 में कंपनी की लिस्टिंग करवाई थी, तब से लेकर पहली बार कंपनी को रेटिंग मिली है। एम्बिट कैपिटल की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, स्विगी ने इन सेक्टर में अपनी शुरुआती बढ़त खो दी है और अब यह कंपनी फूड डिलीवरी सर्विस प्रदान करने में दूसरे और क्विक कॉमर्स सर्विस देने में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
जोमैटो से पिछड़ गया स्विगी
एम्बिट कैपिटल ने स्विगी की ओर से दी जाने वाली सर्विस कवरेज की शुरुआत सतर्क दृष्टिकोण के साथ की है। कंपनी से जुड़े प्रति शेयर 310 रुपए का टारगेट प्राइस निर्धारित किया गया है। इससे कंपनी के आखिरी कारोबार मूल्य से 20 प्रतिशत से ज्यादा की संभावित गिरावट का संकेत मिलता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फूड डिलीवरी सेगमेंट में स्विगी अब अपने प्रतिस्पर्धी जोमैटो से पिछड़ गई है। जोमैटो की जनता के बीच पहुंच और यूजर्स की संख्या अधिक है, उसके पास आने वाले ऑर्डर की संख्या भी अन्य कंपनियों के मुकाबले ज्यादा होती है। स्विगी की बाजार हिस्सेदारी में गिरावट की गति भी पहले की अपेक्षा धीमी हो गई है, लेकिन एम्बिट को लगता है कि लंबे समय में इसकी हिस्सेदारी घटकर करीब 42 प्रतिशत तक आ जाएगी। स्विगी की क्विक कॉमर्स सर्विस, इंस्टामार्ट भी लगातार कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रही है। इस सेगमेंट में कभी सबसे बड़ी कंपनी रही इंस्टामार्ट अब ब्लिंकिट और जेप्टो दोनों से पीछे रह गई है। एम्बिट ने स्विगी के विज्ञापन राजस्व पर बहुत अधिक निर्भर रहने और प्रतिस्पर्धा को कम आंके जाने की भी आलोचना की है।
प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने के लिए निवेश की जरूरत
एम्बिट की रिपोर्ट में स्पष्य रूप से कहा गया है कि इंस्टामार्ट को कई क्षेत्रों में प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए निवेश की जरूरत है। ये क्षेत्र प्रोडक्ट वैरायटी, स्टोर एफिशिएंसी, कस्टमर अधिग्रहण और विज्ञापन पहुंच हैं। हालांकि, जेपी मॉर्गन ने हाल ही में जानकारी दी है कि स्विगी अपने स्टोर की संख्या बढ़ा रहा है और धीरे-धीरे जेप्टो के बराबर पहुंच रहा है, लेकिन एम्बिट अधिक सतर्क है। इंस्टामार्ट की ओर से 10-15 मिनट डिलीवरी के इंडस्ट्री ट्रेंड को लेकर देरी से प्रतिक्रिया भी इसकी गिरावट का एक प्रमुख कारण है। जबकि प्रतिस्पर्धी ब्लिंकिट और जेप्टो ने शुरुआत में फास्ट डिलीवरी स्पीड पर ध्यान केंद्रित किया। स्विगी ने शुरुआत में 30 मिनट की डिलीवरी मॉडल पर काम किया। इसके अलावा, इसे छोटे प्रोडक्ट रेंज और धीमे मार्केटिंग प्रयासों से भी जूझना पड़ा। स्विगी को अब सभी मोर्चों पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत ने दिखाई आर्थिक ताकत
2026-11-07
-
दिवाली पर दिल्ली का कारोबार 80 हजार करोड़ पहुंचने की उम्मीद
2026-11-07
-
रुपये ने लगाई छलांग: 6 महीने के उच्च शिखर पर पहुंची भारतीय मुद्रा
2026-11-06
-
गोल्ड ETF का क्रेज: 3 साल में निवेशक 2.6 गुना बढ़े
2026-11-06
-
एनसीएलटी का फैसला: धूत दिवालिया, SBI वसूलेगा ₹12,668 करोड़
2026-11-06
-
वॉल स्ट्रीट की गिरावट से एशियाई बाजारों में मचा हड़कंप
2026-11-06
-
धनतेरस पर खुशखबरी! सोना ₹2,651 और चांदी ₹4,555 सस्ती
2026-11-06
-
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सज गए बाजार, आज जमकर होगी धनवर्षा
2026-11-06
-
धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1600 अंक उछला
2026-11-05
-
Delhi : कांग्रेस को कोस रहे व्यापारी, व्यापार चौपट के लिए बताया जिम्मेदार
2026-11-05
-
चीन की झालरों की शहरों में भरमार, पीतल के बर्तन में पश्चिम यूपी छाया
2026-11-04
-
कुम्हार महिलाओं के काम आया हुनर, वाराणसी में जलाए जाते हैं लाखों दीये
2026-11-04
-
ग्लोबल मार्केट में हलचल, एशियाई बाजारों में बिकवाली; गिफ्ट निफ्टी उछला
2026-11-03
-
त्योहारी सीजन में महंगा हुआ सोना, 510 रुपये तक बढ़े भाव; चांदी स्थिर
2026-11-03
-
सेंसेक्स में 700 अंकों की छलांग, निफ्टी भी उछला; बाजार गुलजार
2026-11-03