RBI New Currency: 20 रुपये के नए नोट जारी करेगा आरबीआई
खबर सार :-
भारतीय रिजर्व बैंक ने महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के 20 रुपये के नए नोट जारी करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय बैंक के अनुसार नए नोटों पर आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। यह नोटों को अपडेट करने की एक नियमित प्रक्रिया है, जिसके तहत ऐसा किया जा रहा है। नए नोट जारी होने के बाद भी 20 रुपये के पुराने नोटों को वैध मुद्रा माना जाएगा।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई जल्द ही 20 रुपये मूल्यवर्ग के नए नोट जारी करेगा। इन नोटों पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। आरबीआई ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 20 रुपये मूल्यवर्ग के नए बैंक नोट जारी किए जाएंगे, जिन पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। इन नोटों का डिजाइन हर तरह से नई श्रृंखला के 20 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों जैसा ही रखने का निर्णय लिया गया है।
केंद्रीय बैंक ने प्राप्त जानकारी के अनुसार नए 20 रुपये के बैंक नोटों का डिजाइन मौजूदा महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के 20 रुपये के नोटों जैसा ही रहेगा। इन नोटों के जारी होने के बाद भी रिजर्व बैंक द्वारा अतीत में जारी किए गए 20 रुपये मूल्यवर्ग के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक नए नोट के डिजाइन, कलर या सुरक्षा सुविधाओं में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आधिकारिक बयान के अनुसार रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए 20 रुपये के सभी पिछले संस्करण वैध मुद्रा माने जाते रहेंगे और नई श्रृंखला के साथ प्रचलन में भी बने रहेंगे।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि नए नोटों की छपाई से संबंधित अपडेट आरबीआई द्वारा नियमित रूप से जारी किए जाने वाले बैंक नोटों का हिस्सा है, जिसमें रिजर्व बैंक गवर्नर के हस्ताक्षर को अपडेट किया जाता है। इससे बाजार में पहले से प्रचलित उसी मूल्यवर्ग के मौजूदा 20 रुपये के करेंसी नोटों की वैधता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मेक इन इंडिया के 12 साल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मोबाइल उत्पादन में उछाल
2026-09-25
-
NSE शेयरों में लिस्टिंग के दूसरे दिन मुनाफावसूली, 1.6% तक फिसला भाव
2026-09-25
-
IRDAI के नए नियमों से बदलेगा बीमा बाजार, कमीशन पर लगेगी लगाम
2026-09-25
-
मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच चढ़ा बाजार, सेंसेक्स 73,700 पार
2026-09-25
-
त्योहारों से पहले खाद्य तेल सस्ता! सरकार ने घटाया आयात शुल्क
2026-09-24
-
बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को राहत
2026-09-24
-
सरकार का दावाः दशहरा-दीपावली पर काबू में रहेंगे चीनी के दाम!
2026-09-24
-
गांव-गांव PhonePe की पहुंच, 20 हजार भर्तियां और 50 लाख डिवाइस
2026-09-24
-
यूपीआई का ग्लोबल जलवा, हर महीने 20 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन
2026-09-24
-
एसोचैम का TIPS लॉन्च, व्यापार-निवेश और निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार
2026-09-24
-
रुपये को मिलेगी मजबूती की राह! CAD घटने और FTA से बढ़ेंगे नए अवसर
2026-09-24
-
ग्लोबल झटकों से सेंसेक्स 628 अंक टूटा; फाइनेंशियल शेयर धड़ाम
2026-09-24
-
FSSAI की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई
2026-09-23
-
वैश्विक कर नियमों के निर्धारण में ब्रिक्स देशों की भूमिका हो और मजबूत
2026-09-23
-
SS रिटेल की धमाकेदार लिस्टिंग, IPO निवेशकों को 48% मुनाफा
2026-09-23