KYC: अब निवेशक घर बैठे करा सकेंगे केवाईसी
खबर सार :-
डाक विभाग और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के बीच एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुआ है, जिसके तहत अब निवेश करने वाले ग्राहकों को घर बैठे केवाईसी करवाने की सुविधा मिलेगी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः डाक विभाग और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है, जिसका मकसद ग्राहक ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाना है। इस समझौते के बाद एसबीआई म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले ग्राहकों को अब केवाईसी करवाने के लिए डाकघर जाने की जरूरत नहीं होगी, उन्हें घर बैठे केवाईसी कराने की सुविधा मिलेगी।
देश में 1.64 लाख से अधिक डाकघर
डाक विभाग और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के बीच डाक भवन नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समझौता सम्पन्न हुआ। डाक विभाग के व्यवसाय विकास निदेशालय की महाप्रबंधक मनीषा बंसल बादल और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनिश सभरवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। आंकड़ों पर गौर करें, तो देशभर में 1.64 लाख से अधिक डाकघरों का व्यापक नेटवर्क है, जो सबसे दूरदराज के क्षेत्रों तक फैला हुआ है। यह साझेदारी वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समझौते के तहत डाक विभाग के प्रशिक्षित कर्मचारी निवेशकों से सभी जरूरी दस्तावेज और फॉर्म घर जाकर एकत्र करेंगे, उसके बाद केवाईसी होगी। इस तरह दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रिया अधिक सुरक्षित, सटीक और गोपनीय होगी। यही नहीं इससे निवेशकों को सुविधा मिलने के साथ ही ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी निवेश से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे। इससे डिजिटल और वित्तीय समावेशन की दिशा में सरकार के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
माइक्रोसॉफ्ट का चौथा क्लाउड रीजन लॉन्च, एआई को मिलेगी नई रफ्तार
2026-09-21
-
सिम का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी, 3 साल जेल और 50 लाख जुर्माना!
2026-09-21
-
एफपीआई केवाईसी में बड़ी राहत, विदेश में प्रमाणित दस्तावेज अब मान्य
2026-09-21
-
मजबूत डॉलर का असर: सोना-चांदी फिसले, MCX पर कीमतों में 0.70% तक गिरावट
2026-09-21
-
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी ने पकड़ी रफ्तार
2026-09-20
-
अगले हफ्ते खुलेंगे 18 कंपनियों के आईपीओ, देखें पूरी लिस्ट
2026-09-20
-
घरेलू बाजार में सस्ता हुआ सोना, 620 रुपये तक घटे दाम
2026-09-18
-
NSE IPO का क्रेज कम! एक हफ्ते में 32% गिरा GMP, निवेशक परेशान
2026-09-17
-
एन चंद्रशेखरन के मामले में टाटा ट्रस्ट और टाटा संस आमने-सामने
2026-09-17
-
यूपीआई एमडीआर पर ब्रोकर्स की टेंशन बढ़ी, सेबी ने दिया जांच का भरोसा
2026-09-17
-
पेट्रोल-डीजल और ATF निर्यात पर टैक्स कटौती, विंडफॉल शुल्क घटा
2026-09-17
-
सेंसेक्स फिसला, निफ्टी संभला; PSU शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा
2026-09-17
-
UPI पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, यूजर्स को बड़ी राहत; MDR मजबूत
2026-09-16
-
AI पर बिल गेट्स की चेतावनी, बोले-
2026-09-16
-
बाजार में दो दिन बाद लौटी रौनक, सेंसेक्स 333 अंक उछला
2026-09-16