एआई फ्यूचर रेडी कॉनक्लेव का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के आगरा में एआई फ्यूचर रेडी कोनक्लेव का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज चल रहा है। जेपी पैलेस होटल और कन्वेंशन सेंटर के कन्वेंशन हॉल में इसे आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कॉर्पाेरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एंड अवेयरनेस (सीसीएलए) एवं एसोसिएटेड चौंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचेम) हैं।
खबर विस्तार : -
आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में एआई फ्यूचर रेडी कोनक्लेव का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज चल रहा है। जेपी पैलेस होटल और कन्वेंशन सेंटर के कन्वेंशन हॉल में इसे आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कॉर्पाेरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एंड अवेयरनेस (सीसीएलए) एवं एसोसिएटेड चौंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचेम) हैं। इनको भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का सहयोग है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्तमान की महत्वपूर्ण तकनीक बन चुकी
सीसीएलए के अध्यक्ष पूरन डाबर से जानकारी मिली है कि कॉन्क्लेव में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, एलक्ट्रॉनिक्स,सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, भारत सरकार जितिन प्रसाद भी पहंुचेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा, एमएसएमई और डिजिटल कॉमर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर विशेष रूप से विशेषज्ञ द्वारा मंथन कार्यक्रम का हिस्सा हैं। प्रोफेसर आशु रानी कुलपति डा0बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, पवन कक्कड़ अध्यक्ष क्विक सिल्वर फ्रेट सिस्टम प्राइवेट लि0, विभिन्न सत्रों में भाग लेकर नई दिषा देंगे।
डाबर शूज, शारदा यूनिवर्सिटी, डा0एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, संस्कृति विश्वविद्यालय, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, रोमसंस प्रकाश डीजल, एसबीआई, पीएनबी मोशंस अकैडमी, मुंशी पन्ना आदि कई व्यापारिक ग्रुपों के साथ-साथ व्यापारिक एसोसिएशन एवं संगठनों द्वारा अपने काउंटर और डिस्प्ले के माध्यम से भाग लिया जाएगा। सी सी एल ए के चेयरमैन तथा भारत सरकार की ट्रेड काउंसिल के सदस्य पूरन डावर ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्तमान की महत्वपूर्ण तकनीक बन चुकी है।
प्रोजेक्ट तथा स्टार्टअप से विकास के द्वार खुलेंगे
जो लोग एआई को सीखेंगे और अपने कार्यों में अपनाएंगे, वे अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता सभी की हर स्थान की जरूरत है। इस कार्यक्रम में इंडिया ए आई मिशन (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) के निदेशक मोहम्मद वाई सफीरुल्ला (आईएएस) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वर्तमान नीतियों और भविष्य की संभावनाओं पर अपनी राय रखंेगे। आयोजन में विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और आईटी कंपनियों के एआई आधारित प्रोजेक्ट तथा स्टार्टअप से विकास के द्वार खुलेंगे। एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन एवं ए आई एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराएंगे।
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगालः महिलाओं को इस दिन से मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये, अन्नपूर्णा योजना की पहली किस्त होगी जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
माइक्रोसॉफ्ट का चौथा क्लाउड रीजन लॉन्च, एआई को मिलेगी नई रफ्तार
2026-09-21
-
सिम का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी, 3 साल जेल और 50 लाख जुर्माना!
2026-09-21
-
एफपीआई केवाईसी में बड़ी राहत, विदेश में प्रमाणित दस्तावेज अब मान्य
2026-09-21
-
मजबूत डॉलर का असर: सोना-चांदी फिसले, MCX पर कीमतों में 0.70% तक गिरावट
2026-09-21
-
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी ने पकड़ी रफ्तार
2026-09-20
-
अगले हफ्ते खुलेंगे 18 कंपनियों के आईपीओ, देखें पूरी लिस्ट
2026-09-20
-
घरेलू बाजार में सस्ता हुआ सोना, 620 रुपये तक घटे दाम
2026-09-18
-
NSE IPO का क्रेज कम! एक हफ्ते में 32% गिरा GMP, निवेशक परेशान
2026-09-17
-
एन चंद्रशेखरन के मामले में टाटा ट्रस्ट और टाटा संस आमने-सामने
2026-09-17
-
यूपीआई एमडीआर पर ब्रोकर्स की टेंशन बढ़ी, सेबी ने दिया जांच का भरोसा
2026-09-17
-
पेट्रोल-डीजल और ATF निर्यात पर टैक्स कटौती, विंडफॉल शुल्क घटा
2026-09-17
-
सेंसेक्स फिसला, निफ्टी संभला; PSU शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा
2026-09-17
-
UPI पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, यूजर्स को बड़ी राहत; MDR मजबूत
2026-09-16
-
AI पर बिल गेट्स की चेतावनी, बोले-
2026-09-16
-
बाजार में दो दिन बाद लौटी रौनक, सेंसेक्स 333 अंक उछला
2026-09-16