माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में लॉन्च किया चौथा क्लाउड रीजन, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार
खबर सार :-
माइक्रोसॉफ्ट का हैदराबाद क्लाउड रीजन भारत में बढ़ती क्लाउड और एआई जरूरतों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता बढ़ाएगा। कंपनी के निवेश और डेटा सेंटर विस्तार से एआई आधारित सेवाओं के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल को समर्थन मिलने की उम्मीद है।
खबर विस्तार : -
Microsoft Cloud Region Launched: दुनिया भर की नामचीन कंपनियां भारत में निवेश करने को आतुर दिख रही हैं। मशहूर आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने हैदराबाद में अपना चौथा क्लाउड रीजन लॉन्च कर दिया है, जिसकी वजह से भारत में कंपनी की क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) क्षमता का और विस्तार हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट ने यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब देश में डेटा सेंटर क्षमता और एंटरप्राइज स्तर पर एआई के उपयोग में तेज बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।
माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से हैदराबाद में शुरू किया गया 'इंडिया साउथ सेंट्रल' क्लाउड रीजन माइक्रोसॉफ्ट के मौजूदा पुणे, चेन्नई और मुंबई स्थित क्लाउड रीजन से जुड़ गया है। इसके साथ ही भारत में कंपनी की हाइपरस्केल क्लाउड अवसंरचना मौजूदगी और अधिक मजबूत हो गई है। दरसल, यह लॉन्च माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से पहले घोषित 20.5 अरब डॉलर के निवेश कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत में क्लाउड क्षमताओं, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट पहल और परिचालन विस्तार को बढ़ावा देना है।
ये भी पढ़ें....माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत में 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेंगे
दुनिया के सबसे बड़े डेटा उत्पादक देशों में शामिल है भारतः पुनीत चंदोक
क्लाउड रीजन लॉन्च कार्यक्रम के दौरान माइक्रोसॉफ्ट इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंदोक ने कहा कि भारत अपनी डिजिटल परिवर्तन यात्रा के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है और दुनिया के सबसे बड़े डेटा उत्पादक देशों में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत आज दुनिया के कुल डेटा का लगभग 20 प्रतिशत उत्पन्न करता है, लेकिन वैश्विक डेटा सेंटर क्षमता में उसकी हिस्सेदारी केवल 3 प्रतिशत है। चंदोक ने कहा कि वर्तमान में दुनिया का 20 प्रतिशत डेटा भारत में पैदा हो रहा है, लेकिन दुनिया की केवल 3 प्रतिशत डेटा सेंटर क्षमता ही हमारे देश में मौजूद है। अब इन दोनों आंकड़ों के बीच के अंतर को अगर समझ लिया जाए, तो पता चल जाएगा कि इस दशक का सबसे बड़ा अवसर भारत के लिए छिपा है।
भारत में डेटा सेंटर क्षमता 2 गीगावाट
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष ने बताया कि भारत में वर्तमान में लगभग 2 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता है। जो मांग के अनुरूप बहुत कम है। इस कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उनका अनुमान है कि वर्ष 2035 तक यह क्षमता बढ़कर 12 से 14 गीगावाट के बीच पहुंच सकती है। चंदोक ने बताया कि डेटा सेंटर क्षमता में विस्तार करना इसलिए आवश्यक होगा क्योंकि कंपनियां, सरकारी विभाग और संस्थान अब एआई के प्रयोगात्मक चरण से आगे बढ़कर बड़े पैमाने पर एआई-आधारित अनुप्रयोगों को लागू करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एआई सेवाओं की मांग पहले से ही मजबूत है और अब सबसे बड़ी चुनौती भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त अवसंरचना तैयार करना है। पुनीत चंदोक ने यह भी कहा कि जिस डिजिटल पैमाने का हम निर्माण कर रहे हैं, उसके लिए भौतिक अवसंरचना का भी उसी स्तर पर विस्तार जरूरी है और यह हम सभी के लिए एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है।
य़े भी पढ़ें....माइक्रोसॉफ्ट के CEO Satya Nadella की चेतावनीः AI इंडस्ट्री में बढ़ता केंद्रीकरण चिंताजनक, जनता का भरोसा जीतना सबसे बड़ी चुनौती
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सामान्य)...
1. माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपना चौथा क्लाउड रीजन कहां लॉन्च किया है?
माइक्रोसॉफ्ट ने अपना चौथा क्लाउड रीजन हैदराबाद में ‘इंडिया साउथ सेंट्रल’ नाम से लॉन्च किया है।
2. भारत में माइक्रोसॉफ्ट के कितने क्लाउड रीजन हो गए हैं?
हैदराबाद रीजन के लॉन्च के बाद भारत में माइक्रोसॉफ्ट के चार क्लाउड रीजन हो गए हैं—पुणे, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद।
3. नए क्लाउड रीजन से क्या फायदा होगा?
इससे भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमता बढ़ेगी। इससे बड़े पैमाने पर एआई आधारित एप्लिकेशन और डिजिटल सेवाओं को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सिम का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी, 3 साल जेल और 50 लाख जुर्माना!
2026-09-21
-
एफपीआई केवाईसी में बड़ी राहत, विदेश में प्रमाणित दस्तावेज अब मान्य
2026-09-21
-
मजबूत डॉलर का असर: सोना-चांदी फिसले, MCX पर कीमतों में 0.70% तक गिरावट
2026-09-21
-
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी ने पकड़ी रफ्तार
2026-09-20
-
अगले हफ्ते खुलेंगे 18 कंपनियों के आईपीओ, देखें पूरी लिस्ट
2026-09-20
-
घरेलू बाजार में सस्ता हुआ सोना, 620 रुपये तक घटे दाम
2026-09-18
-
NSE IPO का क्रेज कम! एक हफ्ते में 32% गिरा GMP, निवेशक परेशान
2026-09-17
-
एन चंद्रशेखरन के मामले में टाटा ट्रस्ट और टाटा संस आमने-सामने
2026-09-17
-
यूपीआई एमडीआर पर ब्रोकर्स की टेंशन बढ़ी, सेबी ने दिया जांच का भरोसा
2026-09-17
-
पेट्रोल-डीजल और ATF निर्यात पर टैक्स कटौती, विंडफॉल शुल्क घटा
2026-09-17
-
सेंसेक्स फिसला, निफ्टी संभला; PSU शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा
2026-09-17
-
UPI पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, यूजर्स को बड़ी राहत; MDR मजबूत
2026-09-16
-
AI पर बिल गेट्स की चेतावनी, बोले-
2026-09-16
-
बाजार में दो दिन बाद लौटी रौनक, सेंसेक्स 333 अंक उछला
2026-09-16
-
UPI पर MDR की एंट्री: टैक्स नहीं, डिजिटल सिस्टम अपग्रेड की नई राह
2026-09-16