LPG Price Hike: आम आदमी को तगड़ा झटका, LPG गैस सिलेंडर 115 रुपये हुआ महंगा, जानें नया रेट
खबर सार :-
LPG Price Hike: गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। एक साल बाद, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। मुंबई के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान, कोलकाता और चेन्नई में भी गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है।
खबर विस्तार : -
LPG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी हैं। शनिवार को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 114.5 बढ़ा दी गई। 14.2 kg के बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 से बढ़ाकर 913 कर दी गई है। एक साल से भी कम समय में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। वहीं कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी 114.5 प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 1 मार्च 2026 को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम करीब 31 रुपये तक बढ़ाए गए थे।
LPG Price Hike: जानें अपने शहर का रेट
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर का नया रेट अब 912.50 है, जो पहले 852.50 था। वहीं चेन्नई में यह 868.50 से बढ़कर 928.50 रुपये हो गया है। कोलकाता में कीमत 879 रुपये से बढ़कर 939 रुपये हो गई है,ये बदले हुए रेट आज से लागू हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि बदली हुई कीमतें आज, 7 मार्च, 2026 से तुरंत लागू होंगी।
इसी तरह दिल्ली में 19 kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 115 बढ़ा दी गई है। दिल्ली में 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 1,883 रुपये हो गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल LPG सिलेंडर 1,835 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा कोलकाता में यह कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो पहुंच गई है।
LPG Price Hike: किस वजह से बढ़े गैस के दाम
जानकारों की माने तो मिडिल ईस्ट में ईरान और इज़रायल के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरे देश पर पड़ रहा है। इस बीच, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है, जिससे इम्पोर्टेड लिक्विड की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच, भारत में LPG सिलेंडर की कीमत भी बढ़ गई है। क्योंकि हाल के हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं और इस इलाके में जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ रहा है।
दरअसल घरेलू सिलेंडर की कीमतें बढ़ने के पीछे का सबसे बड़ा कारण होर्मुज स्ट्रेट के ज़रिए इम्पोर्ट होने वाली लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की सप्लाई में आई रुकावट है। होर्मुज स्ट्रेट के ज़रिए LNG की सप्लाई 28 फरवरी से रुकी हुई है।
इससे दुनिया भर में लगभग 20 प्रतिशत LNG सप्लाई पर कुछ समय के लिए असर पड़ा है और एशियाई इम्पोर्ट मार्केट में चिंता बढ़ गई है। भारत की LNG सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से होर्मुज स्ट्रेट के ज़रिए आता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Windfall Tax: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर 5 गुना विंडफॉल टैक्स बढ़ाया
2026-10-16
-
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू, RIL शेयरधारकों को बड़ा मौका
2026-10-15
-
वैश्विक गिरावट बेअसर! सेंसेक्स 570 अंक उछला, निफ्टी भी झूमा
2026-10-15
-
इंडिगो फ्लाइट में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, पावरबैंक बैन
2026-10-14
-
महंगाई का डबल अटैक! थोक दर 11.39% पर, बाजार से रसोई तक मार
2026-10-14
-
त्योहारी सीजन में धनवर्षा जारी, 7 लाख करोड़ पार होगा कारोबार
2026-10-14
-
सेबी की राहत: मार्च 2027 तक IPO साइज में 50% बदलाव की छूट
2026-10-14
-
मोदी की कनाडा यात्रा से पहले भारत-कनाडा CEPA पर तेज हुई वार्ता
2026-10-14
-
आईटी शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में मामूली गिरावट
2026-10-14
-
आईबीएम-एमईआईटीवाई की डील, डीप-टेक स्टार्टअप्स को मिलेगी उड़ान
2026-10-13
-
रुपये में गिरावट पर RBI की नजर, उतार-चढ़ाव थामने की तैयारी
2026-10-13
-
IMF का 7% ग्रोथ अनुमान: भारत की ताकत पर दुनिया का भरोसा
2026-10-13
-
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 10 हजार के पेमेंट पर ₹40 शुल्क
2026-10-13
-
सेमीकंडक्टर में लंबी सोच जरूरी, चिप्स ही भविष्य की बुनियाद
2026-10-13
-
होर्मुज संकट से खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था पर खतरा, तेल 95 डॉलर पार
2026-10-13