LPG Cylinder Price Hike : अप्रैल के पहले ही दिन महंगाई का जोरदार झटका, गैस सिलेंडर 195 रुपये हुआ महंगा
खबर सार :-
LPG Cylinder Price Hike : पश्चिम एशिया में संकट के कारण सप्लाई में आई रुकावटों के बीच, आम जनता और कारोबारियों को महंगाई से एक और बड़ा झटका लगा है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो बुधवार से लागू होगी।
खबर विस्तार : -
LPG Cylinder Price Hike : नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही महंगाई का जोरादर झटका लगा है। दरअसल मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण एलपीजी गैसल सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढौत्तरी की गई है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Oil PSUs) ने अपने 19-किलो (Commercial) वाले एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत में ₹195.50 की बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। बढ़ी हुई कीमतें आज 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई है। हालांकि घरेली गैल सिलेंडर के दम को कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले तीन महीने ये तीसरी बार है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढाए गए हो। आईए जानते है आपके शहर में अब कितने रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर
LPG Cylinder Price Hike: जानें अपने शहर में गैस सिलेंडर के दाम
बता दें कि LPG सिलेंडर की कीमतों में इससे पहले दो बार लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। पहले बीते मार्च महीने की पहली तारीख को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 1 मार्च को ₹1,768.50 थीं, जो बाद में 7 मार्च को बढ़कर ₹1,883 हो गईं। इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में ₹195.50 की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब है कि 1 मार्च से अब तक कुल ₹310 की बढ़ोतरी हुई है। दाम बढ़ने के बाद अब दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत ₹1,883 से बढ़कर ₹2,078.50 हो गई है। जबकि कोलकाता में ₹2,208.00, मुंबई में ₹2,031.00 और चेन्नई में ₹2,246.50 है।
Commercial LPG price hike : आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर
कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी का आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि होटल और रेस्तरां संचालक खाने-पीने की चीज़ों की कीमतें बढ़ा सकते हैं। इसका मतलब है कि बाहर खाना खाना या होटलों में भोजन करना और भी महंगा हो सकता है।
घरेलू गैस सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम
हालांकि, राहत की बात ये है कि गैस कंपनियों ने सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर के रेट्स बढ़ाए गए हैं। घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू LPG की कीमत में आखिरी बार 7 मार्च को 14.2-किलो वाले सिलेंडर पर ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी; तब से कीमतें अपरिवर्तित बनी हुई हैं। दिल्ली में, 14.2-किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹913 है।
मिडिल ईस्ट तनाव का पड़ रहा असर
संक्षेप में कहें तो, ईरान-इज़रायल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा संकट को और बढ़ा दिया है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने से गैस और कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधाएं आ रही हैं। नतीजतन, कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। दुनिया भर के कई देशों में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। भारत में, मौजूदा संघर्ष के बीच LPG की कीमतों में पहले ही दो बार बढ़ोतरी की जा चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Windfall Tax: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर 5 गुना विंडफॉल टैक्स बढ़ाया
2026-10-16
-
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू, RIL शेयरधारकों को बड़ा मौका
2026-10-15
-
वैश्विक गिरावट बेअसर! सेंसेक्स 570 अंक उछला, निफ्टी भी झूमा
2026-10-15
-
इंडिगो फ्लाइट में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, पावरबैंक बैन
2026-10-14
-
महंगाई का डबल अटैक! थोक दर 11.39% पर, बाजार से रसोई तक मार
2026-10-14
-
त्योहारी सीजन में धनवर्षा जारी, 7 लाख करोड़ पार होगा कारोबार
2026-10-14
-
सेबी की राहत: मार्च 2027 तक IPO साइज में 50% बदलाव की छूट
2026-10-14
-
मोदी की कनाडा यात्रा से पहले भारत-कनाडा CEPA पर तेज हुई वार्ता
2026-10-14
-
आईटी शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में मामूली गिरावट
2026-10-14
-
आईबीएम-एमईआईटीवाई की डील, डीप-टेक स्टार्टअप्स को मिलेगी उड़ान
2026-10-13
-
रुपये में गिरावट पर RBI की नजर, उतार-चढ़ाव थामने की तैयारी
2026-10-13
-
IMF का 7% ग्रोथ अनुमान: भारत की ताकत पर दुनिया का भरोसा
2026-10-13
-
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 10 हजार के पेमेंट पर ₹40 शुल्क
2026-10-13
-
सेमीकंडक्टर में लंबी सोच जरूरी, चिप्स ही भविष्य की बुनियाद
2026-10-13
-
होर्मुज संकट से खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था पर खतरा, तेल 95 डॉलर पार
2026-10-13