LPG Cylinder Price: महंगाई का तगड़ा झटका...993 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर , 5 किलो वाले 'छोटू' के भी बढ़े दाम
खबर सार :-
LPG Cylinder Price: तेल मार्केटिंग कंपनियों ने आम उपभोक्ताओं LPG सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। इसी के साथ ही अब दिल्ली, मुंबई समेत बाकी शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये के पार पहुंच गई हैं।
खबर विस्तार : -
LPG Commercial Gas Cylinder Price: तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव खत्म होते ही महंगाई का तगड़ झटका लगा है। शुक्रवार को तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की बढ़ती कीमतें हैं। राजधानी नई दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071.5 रुपये पहुंच गई है। जबकि 5 किलोग्राम वाले 'छोटू' FTL सिलेंडर की कीमत भी तत्काल प्रभाव से 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
LPG Cylinder Price: घरेलू सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम
हालांकि, राहत की बात ये है कि घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आम उपभोक्ताओं को इस बढ़ोतरी का सीधा असर नहीं पड़ेगा। दरअसल घरेलू LPG, जो सब्सिडी वाला है और खाना पकाने के लिए बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है, उसे इस बदलाव से बाहर रखा गया है। 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत पिछले कई महीनों से बढ़ाए नहीं गए है, जिससे महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
Commercial LPG Cylinder Price: लगातार तीसरी बार बढ़े दाम
बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। कमर्शियल LPG सिलेंडर मार्च में 115 रुपये और अप्रैल में 200 रुपये महंगा हुआ था।
दरअसल 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में हुई इस भारी बढ़ोतरी का सीधा असर रेस्टोरेंट, होटल, बेकरी और ऐसी ही दूसरी जगहों पर पड़ेगा, जो अपने रोज़ाना के कामकाज के लिए कमर्शियल LPG पर निर्भर रहते हैं। उद्योग से जुड़े लोग अक्सर बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाल देते हैं, जिसका असर आने वाले हफ्तों में भोजन और डाइनिंग की कीमतों में देखने को मिल सकता है।
5 किलो वाला सिलेंडर 261 रुपये हुआ महंगा
सूत्रों के अनुसार, 5-kg फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों की कीमत में भी आज से प्रति सिलेंडर 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 5-kg सिलेंडर की कीमत अब 549 से बढ़कर 810 हो गई है। 5-kg सिलेंडर खास तौर पर कामगारों के लिए बनाया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Windfall Tax: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर 5 गुना विंडफॉल टैक्स बढ़ाया
2026-10-16
-
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू, RIL शेयरधारकों को बड़ा मौका
2026-10-15
-
वैश्विक गिरावट बेअसर! सेंसेक्स 570 अंक उछला, निफ्टी भी झूमा
2026-10-15
-
इंडिगो फ्लाइट में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, पावरबैंक बैन
2026-10-14
-
महंगाई का डबल अटैक! थोक दर 11.39% पर, बाजार से रसोई तक मार
2026-10-14
-
त्योहारी सीजन में धनवर्षा जारी, 7 लाख करोड़ पार होगा कारोबार
2026-10-14
-
सेबी की राहत: मार्च 2027 तक IPO साइज में 50% बदलाव की छूट
2026-10-14
-
मोदी की कनाडा यात्रा से पहले भारत-कनाडा CEPA पर तेज हुई वार्ता
2026-10-14
-
आईटी शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में मामूली गिरावट
2026-10-14
-
आईबीएम-एमईआईटीवाई की डील, डीप-टेक स्टार्टअप्स को मिलेगी उड़ान
2026-10-13
-
रुपये में गिरावट पर RBI की नजर, उतार-चढ़ाव थामने की तैयारी
2026-10-13
-
IMF का 7% ग्रोथ अनुमान: भारत की ताकत पर दुनिया का भरोसा
2026-10-13
-
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 10 हजार के पेमेंट पर ₹40 शुल्क
2026-10-13
-
सेमीकंडक्टर में लंबी सोच जरूरी, चिप्स ही भविष्य की बुनियाद
2026-10-13
-
होर्मुज संकट से खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था पर खतरा, तेल 95 डॉलर पार
2026-10-13