Indian Stock Market में सीमित बढ़त, एंथ्रोपिक के ऐलान से IT शेयरों पर दबाव
खबर सार :-
Indian Stock Market में सीमित बढ़त का माहौल बना हुआ है। जहां ऑटो, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर बाजार को सहारा दे रहे हैं, वहीं IT Sector पर वैश्विक एआई प्रतिस्पर्धा और वॉल स्ट्रीट की कमजोरी का दबाव साफ दिख रहा है। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेत और नीतिगत फैसले बाजार की दिशा तय करेंगे।
खबर विस्तार : -
Stock Market news updates: भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत बुधवार सुबह हल्की मजबूती के साथ हुई। लगभग सभी सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली, लेकिन आईटी शेयरों में आई तेज गिरावट ने बाजार की तेजी को सीमित कर दिया। वैश्विक संकेतों, खासतौर पर अमेरिका की एआई कंपनी एंथ्रोपिक के नए ऐलान के बाद आईटी सेक्टर पर दबाव बढ़ता नजर आया।
सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त
सुबह 9:25 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 44 अंक या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,783 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 51 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़कर 25,778 पर कारोबार करता दिखा। ब्रॉडर मार्केट में भी सीमित मजबूती रही। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.04 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.01 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
आईटी और रियल्टी सेक्टर बने कमजोर कड़ी
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और रियल्टी को छोड़कर सभी प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 5.39 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली, जबकि रियल्टी इंडेक्स 0.58 प्रतिशत फिसला। एंथ्रोपिक द्वारा अपने क्लाउड-आधारित एआई चैटबॉट के लिए लीगल टूल लॉन्च करने के बाद एआई सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और घटते मार्जिन की चिंता बढ़ गई है।
Stock Market: ऑटो, मेटल और ऑयल एंड गैस में मजबूती
आईटी की कमजोरी के उलट, निफ्टी (Nifty) ऑटो, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखी गई। निफ्टी ऑटो 1.12 प्रतिशत, मेटल 1.38 प्रतिशत, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.05 प्रतिशत और ऑयल एंड गैस 1.77 प्रतिशत ऊपर रहे, जिससे बाजार को कुछ हद तक सपोर्ट मिला।
तकनीकी स्तरों पर बाजार की नजर
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25,550–25,600 के जोन पर है, जबकि ऊपर की ओर 25,850–25,900 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है। एनालिस्ट्स का मानना है कि यूएस-इंडिया ट्रेड डील (US-India Trade deal) से शुरू हुई हालिया रैली को बनाए रखना आसान नहीं होगा।
एंथ्रोपिक के ऐलान से ग्लोबल आईटी शेयरों में बिकवाली
एंथ्रोपिक (Anthropic) के नए एआई लॉन्च के बाद वॉल स्ट्रीट पर सॉफ्टवेयर और टेक शेयरों में 25 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। भारत, जो कई अमेरिकी कंपनियों के लिए बड़ा सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइडर है, वहां के आईटी शेयरों पर भी इसका सीधा असर पड़ा। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई, जिसका असर बुधवार को भारतीय आईटी इंडेक्स पर पड़ा।
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत
एशियाई बाजारों में कमजोरी का माहौल रहा। चीन का शंघाई इंडेक्स सपाट रहा, जबकि शेनझेन 0.88 प्रतिशत गिरा। जापान का निक्केई (Nikkei) 0.6 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.73 प्रतिशत नीचे रहा। हालांकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 0.72 प्रतिशत की बढ़त में रहा। अमेरिकी बाजारों में भी दबाव देखा गया। नैस्डैक में 1.43 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 0.84 प्रतिशत और डॉव जोन्स (Dow Jones)में 0.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
एफआईआई-डीआईआई की खरीदारी बनी सहारा
3 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 5,236 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,014 करोड़ रुपये का निवेश किया। एक्सपर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को देखी गई तेजी मुख्य रूप से एफआईआई शॉर्ट कवरिंग की वजह से रही।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Windfall Tax: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर 5 गुना विंडफॉल टैक्स बढ़ाया
2026-10-16
-
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू, RIL शेयरधारकों को बड़ा मौका
2026-10-15
-
वैश्विक गिरावट बेअसर! सेंसेक्स 570 अंक उछला, निफ्टी भी झूमा
2026-10-15
-
इंडिगो फ्लाइट में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, पावरबैंक बैन
2026-10-14
-
महंगाई का डबल अटैक! थोक दर 11.39% पर, बाजार से रसोई तक मार
2026-10-14
-
त्योहारी सीजन में धनवर्षा जारी, 7 लाख करोड़ पार होगा कारोबार
2026-10-14
-
सेबी की राहत: मार्च 2027 तक IPO साइज में 50% बदलाव की छूट
2026-10-14
-
मोदी की कनाडा यात्रा से पहले भारत-कनाडा CEPA पर तेज हुई वार्ता
2026-10-14
-
आईटी शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में मामूली गिरावट
2026-10-14
-
आईबीएम-एमईआईटीवाई की डील, डीप-टेक स्टार्टअप्स को मिलेगी उड़ान
2026-10-13
-
रुपये में गिरावट पर RBI की नजर, उतार-चढ़ाव थामने की तैयारी
2026-10-13
-
IMF का 7% ग्रोथ अनुमान: भारत की ताकत पर दुनिया का भरोसा
2026-10-13
-
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 10 हजार के पेमेंट पर ₹40 शुल्क
2026-10-13
-
सेमीकंडक्टर में लंबी सोच जरूरी, चिप्स ही भविष्य की बुनियाद
2026-10-13
-
होर्मुज संकट से खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था पर खतरा, तेल 95 डॉलर पार
2026-10-13