Ram Navami Stock Market Holiday: स्टॉक मार्केट में राम नवमी की छुट्टी, जानें कब तक बंद रहेगा शेयर बाजार
खबर सार :-
Ram Navami Stock Market Holiday: आज, 26 मार्च को, राम नवमी के अवसर पर भारतीय शेयर बाज़ार बंद है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) या बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। होली के बाद, इस महीने यह दूसरी छुट्टी है।
खबर विस्तार : -
Ram Navami Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार में आज 26 मार्च, 2026 को पूरी तरह से बंद रहेगी। यह छुट्टी राम नवमी के अवसर पर घोषित की गई है। यह मार्च महीने की दूसरी बड़ी शेयर बाज़ार की छुट्टी है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर किसी भी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगी। आज इन सभी सेगमेंट में कामकाज पूरी तरह से निलंबित रहेगा। इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, NDS-RST और ट्राई-पार्टी रेपो यानी शेयर, ऑप्शंस, फ्यूचर्स और करेंसी शामिल हैं में ट्रेडिंग पूरी तरह से रुकी रहेगी।
Ram Navami Stock Market Holiday: शाम 5:00 बजे तक नहीं होगा कारोबार
राम नवमी की छुट्टी के कारण आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में ट्रेडिंग पर भी आज असर पड़ेगा। सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन कमोडिटी ट्रेडिंग शाम 5:00 बजे फिर से शुरू होगी। इसका मतलब है कि सोना, चांदी और कच्चा तेल जैसी कमोडिटीज में ट्रेडिंग शाम के समय शुरू होगी। इसका मतलब है कि आज कमोडिटी बाज़ार में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच कोई कारोबार नहीं होगी। हालांकि, शाम के सत्र में शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे या 11:55 बजे तक कारोबार फिर से शुरू हो जाएगी, और यह बिल्कुल वैसे ही चलेगी जैसे सामान्य ट्रेडिंग के दिनों में चलती है।
Ram Navami Stock Market Holiday: अगले हफ्ते दो दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
हालांकि निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि शेयर बाजार कल यानी 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को फिर से सामान्य रूप से खुलेगा। लेकिन अगले सप्ताह भी शेयर बाजार दो दिनों तक बंद रहेगा। शेयर बाजार 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बंद रहेगा। नतीजतन, आने वाले सप्ताह में केवल तीन दिन ही कारोबार होगा।
Stock Market Holiday: साल 2026 में होगी 16 छुट्टियां
स्टॉक मार्केट के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, साल 2026 में जनवरी से दिसंबर तक शनिवार और रविवार को पड़ने वाली साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा, कुल 16 छुट्टियां होंगी। पूरे साल में सबसे ज़्यादा छुट्टियां मार्च के महीने में तय की गई हैं। मार्च में पहली छुट्टी होली 3 मार्च को थी, जबकि महीने का आखिरी दिन, 31 मार्च श्री महावीर जयंती के कारण छुट्टी का दिन होगा।
अप्रैल में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी होगी, जबकि 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इसी तरह, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण स्टॉक मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगी, जबकि 28 मई को बकरीद की छुट्टी होगी। जून के महीने में, स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिर्फ़ एक दिन 26 जून को मुहर्रम के कारण बंद रहेगी।
जुलाई और अगस्त में नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा कोई छुट्टी नहीं होगी। सितंबर में 14 तारीख को गणेश चतुर्थी की छुट्टी होगी जबकि अक्टूबर में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। 20 तारीख को दशहरा की छुट्टी होगी। वहीं नवंबर में 10 नवंबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी। जबकि 24 को श्री गुरु नानक देव गुरुपर्व की छुट्टी होगी। इसके अलावा साल के आखिरी महीने दिसंबर में में 25 तारीख को क्रिसमस की छुट्टी होगी।
Stock Market: छुट्टी से पहले बाजार में जबरदस्त तेजी
बता दें कि बुधवार को छुट्टी से ठीक पहले, शेयर बाजार में ज़बरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,205 अंक उछलकर 75,273 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 394 अंक चढ़कर 23,306 पर पहुंच गया। इस तेजी के पीछे के कारणों की बात करें तो, वैश्विक बाज़ारों में तेजी और अमेरिका तथा ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Windfall Tax: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर 5 गुना विंडफॉल टैक्स बढ़ाया
2026-10-16
-
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू, RIL शेयरधारकों को बड़ा मौका
2026-10-15
-
वैश्विक गिरावट बेअसर! सेंसेक्स 570 अंक उछला, निफ्टी भी झूमा
2026-10-15
-
इंडिगो फ्लाइट में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, पावरबैंक बैन
2026-10-14
-
महंगाई का डबल अटैक! थोक दर 11.39% पर, बाजार से रसोई तक मार
2026-10-14
-
त्योहारी सीजन में धनवर्षा जारी, 7 लाख करोड़ पार होगा कारोबार
2026-10-14
-
सेबी की राहत: मार्च 2027 तक IPO साइज में 50% बदलाव की छूट
2026-10-14
-
मोदी की कनाडा यात्रा से पहले भारत-कनाडा CEPA पर तेज हुई वार्ता
2026-10-14
-
आईटी शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में मामूली गिरावट
2026-10-14
-
आईबीएम-एमईआईटीवाई की डील, डीप-टेक स्टार्टअप्स को मिलेगी उड़ान
2026-10-13
-
रुपये में गिरावट पर RBI की नजर, उतार-चढ़ाव थामने की तैयारी
2026-10-13
-
IMF का 7% ग्रोथ अनुमान: भारत की ताकत पर दुनिया का भरोसा
2026-10-13
-
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 10 हजार के पेमेंट पर ₹40 शुल्क
2026-10-13
-
सेमीकंडक्टर में लंबी सोच जरूरी, चिप्स ही भविष्य की बुनियाद
2026-10-13
-
होर्मुज संकट से खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था पर खतरा, तेल 95 डॉलर पार
2026-10-13