जनवरी 2026 में 2.75% पर Retail Inflation : लहसुन, प्याज और आलू हुए सस्ते, चांदी-टमाटर ने बढ़ाई चिंता
खबर सार :-
जनवरी 2026 के आंकड़े संकेत देते हैं कि आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट ने खुदरा महंगाई को संतुलित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि आभूषण और कुछ अन्य वस्तुओं में तेज बढ़ोतरी चिंता का विषय है। नए बेस ईयर 2024 के साथ जारी यह रिपोर्ट महंगाई के आकलन को अधिक सटीक और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
खबर विस्तार : -
Retail Inflation Rate January 2026: भारत में खुदरा महंगाई दर जनवरी 2026 में सालाना आधार पर 2.75 प्रतिशत दर्ज की गई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के नए बेस ईयर 2024 के आधार पर जारी की गई पहली रिपोर्ट है। इससे पहले सीपीआई का बेस ईयर 2012 था।
दिसंबर 2025 में खुदरा महंगाई दर 1.33 प्रतिशत रही थी, हालांकि वह पुराने बेस ईयर 2012 पर आधारित थी। नए आधार वर्ष 2024=100 के साथ जारी ताजा आंकड़े महंगाई के आकलन को अधिक व्यापक और अद्यतन बनाते हैं। सरकार के अनुसार, यह बदलाव घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण 2023-24 पर आधारित है, जिससे मुद्रास्फीति माप के कवरेज और प्रतिनिधित्व में सुधार होगा।
जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट
जनवरी में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 2.73 प्रतिशत रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 2.77 प्रतिशत दर्ज की गई। खाद्य महंगाई दर कुल मिलाकर 2.13 प्रतिशत रही। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य महंगाई 1.96 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 2.44 प्रतिशत रही, जो दर्शाता है कि शहरों में खाद्य वस्तुओं पर दबाव अपेक्षाकृत अधिक रहा। जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट ने महंगाई को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाई। जनवरी में लहसुन की कीमत सालाना आधार पर 53.05 प्रतिशत घटी। प्याज 29.27 प्रतिशत और आलू 28.98 प्रतिशत सस्ता हुआ। दालों में भी राहत रही, जहां अरहर की कीमत 24.90 प्रतिशत और मटर 15.56 प्रतिशत कम हुई।
इन वस्तुओं की कीमतों में आया तेज उछाल
इसके विपरीत, कुछ वस्तुओं की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। चांदी की ज्वेलरी 159.67 प्रतिशत महंगी हुई। टमाटर की कीमत 64.80 प्रतिशत बढ़ी, जबकि कॉपर 47.18 प्रतिशत और सोने, हीरे व प्लेटिनम की ज्वेलरी 46.77 प्रतिशत महंगी हुई। नारियल तेल में 40.44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। गैर-खाद्य श्रेणियों में कपड़ों और जूतों की कीमतों में 2.98 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेवाओं में 2.19 प्रतिशत, पान और तंबाकू उत्पादों में 2.86 प्रतिशत तथा आवास, पानी, बिजली और अन्य ईंधनों में 1.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में 0.09 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई।
तेलंगाना में महंगाई दर सबसे अधिक 4.92 प्रतिशत
राज्यों के स्तर पर तेलंगाना में महंगाई दर सबसे अधिक 4.92 प्रतिशत रही। इसके बाद केरल (3.67 प्रतिशत), तमिलनाडु (3.36 प्रतिशत), राजस्थान (3.17 प्रतिशत) और कर्नाटक (2.99 प्रतिशत) का स्थान रहा। ये सभी राज्य राष्ट्रीय औसत 2.75 प्रतिशत से ऊपर रहे। सरकार का कहना है कि संशोधित सीपीआई आंकड़े नीति निर्माताओं, वित्तीय संस्थानों, व्यवसायों और आम नागरिकों को अधिक सटीक और डेटा-आधारित निर्णय लेने में मदद करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
₹10,000 करोड़ का SME Growth Fund, छोटे उद्योगों को मिलेगी नई उड़ान
2026-10-07
-
क्विक कॉमर्स की रफ्तार होगी और तेज, FY31 तक 90 अरब डॉलर का बाजार!
2026-10-07
-
अमेरिकी मसाला उद्योग की मांग, भारतीय मसालों पर टैरिफ छूट रहे कायम
2026-10-07
-
बजाज फाइनेंस FD पर बढ़ा ब्याज, सीनियर सिटिजन्स को 8.15% तक रिटर्न
2026-10-07
-
RBI का संदेश: अभी ब्याज दरों में कटौती नहीं, EMI पर बढ़ सकता है बोझ
2026-10-07
-
महंगाई का वार: RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, कर्ज-EMI पर बढ़ेगा बोझ
2026-10-07
-
RBI MPC से पहले बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 462 अंक फिसला
2026-10-07
-
अक्टूबर में 0.25 प्रतिशत तक ब्याज दर बढ़ने का अनुमान
2026-10-06
-
टाटा संस लिस्टिंग विवाद: ट्रस्टियों के बीच बढ़ी तकरार, समाधान पर नजर
2026-10-06
-
जीएसटी परिषद की बैठक की तारीख बदली, अब 8 अक्टूबर को होगा मंथन
2026-10-06
-
सर्विसेज सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, सितंबर में PMI तीन महीने के शिखर पर
2026-10-06
-
ग्लोबल संकेतों से चढ़ा बाजार, प्राइवेट बैंकों में जमकर खरीदारी
2026-10-06
-
अमेरिका को पछाड़ भारत का नंबर-1 LNG सप्लायर बना ओमान
2026-10-05
-
GST का अगला सुधार: कारोबार आसान, रिफंड तेज, अनुपालन होगा सरल
2026-10-05
-
फिनफ्लुएंसर के झांसे से बचें, सेबी चेयरमैन ने निवेशकों को चेताया
2026-10-05