Global Market news updates: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
खबर सार :-
ग्लोबल मार्केट में आज मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी है, जबकि एशियाई बाजार में कुछ सूचकांक मजबूत हैं। डाउ जॉन्स और एफटीएसई में गिरावट रही, वहीं निक्केई और जकार्ता में तेजी देखने को मिली। भविष्य में बाजार की दिशा पर फोकस रहेगा।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार करके बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिकी बाजार में गिरावट
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स करीब पौने तीन सौ अंक की गिरावट का शिकार हो गया। इसी तरह एफ एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,584.29 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, नैस्डेक 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,141.10 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,873.95 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजारों में दबाव
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,283.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 23,698.15 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 7,825.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी, निक्केई इंडेक्स मजबूत
एशिया के 9 बाजार में से 5 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,164 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.29 प्रतिशत फिसल कर 25,401.58 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.04 प्रतिशत टूट कर 4,342.42 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 1,293.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 395.62 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ 44,768.12 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,912.60 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.61 प्रतिशत उछल कर 3,416.29 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 116.84 अंक यानी 0.44 प्रतिशत कि छलांग लगा कर 26,505 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,879.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
धनतेरस से पहले सोना हुआ सस्ता ! चांदी भी 2 लाख के नीचे आई
2026-10-23
-
भारत-यूरोपीय संघ के पास मजबूत आर्थिक साझेदारी बनाने का सुनहरा अवसर
2026-10-23
-
लखनऊ के दीवाली मेले में महिलाओं की मेहनत को मिलेगा नया बाज़ार
2026-10-22
-
स्कॉच व्हिस्की आयात की जांच, पर्नो रिका पहुंची DRI टीम
2026-10-22
-
भारत-स्वीडन साझेदारी: रक्षा, ग्रीन टेक और नवाचार से बढ़ेगी ग्रोथ
2026-10-22
-
ई-मुद्रा पर जांच का असर, 3 दिन में 35% तक टूटे शेयर
2026-10-22
-
भारत-ब्रिटेन व्यापार को नई उड़ान, TPCI-UKIBC में समझौता
2026-10-22
-
सोना-चांदी धड़ाम! सोना 1.28% टूटा, चांदी ₹5,600 फिसली
2026-10-22
-
शेयर बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 366 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
2026-10-22
-
HDFC बैंक में डेटा लीक की आशंका, जांच के बाद होगा फैसला
2026-10-21
-
निफ्टी पर बर्नस्टीन का झटका, टारगेट घटाकर किया 25,000
2026-10-21
-
एसबीआई डेटा लीक: डार्क वेब पर 3,897 ग्राहकों की जानकारी उजागर
2026-10-21
-
मेरठ में 200 करोड़ की रेयर अर्थ रिफाइनरी, 1,300 लोगों को मिलेगा रोजगार
2026-10-21
-
हूती हमलों का असरः 24 अक्टूबर तक हवाई सेवाओं पर लगी रोक
2026-10-21
-
सेंसेक्स 755 अंक उछला, निफ्टी 23,119 के पार, आईटी शेयर चमके
2026-10-21