Gold Silver Prices Today: वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता के बीच गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स तक, दोनों कीमती धातुएं मजबूती के साथ कारोबार करती नजर आईं। यहां शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी में 0.9 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ता दिखाई दिया।
एमसीएक्स पर आज सुबह 10:30 बजे सोने का 5 जून 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 368 रुपए यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,52,419 रुपए का न्यूनतम और 1,52,887 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और वैश्विक तनाव ने सोने की मांग को मजबूत किया है।
चांदी की कीमतों में भी मजबूत तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 3 जुलाई 2026 के चांदी कॉन्ट्रैक्ट में 2,293 रुपए यानी 0.91 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई और यह 2,55,558 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में चांदी ने 2,54,722 रुपए का निचला और 2,57,055 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया। विशेषज्ञों के अनुसार, औद्योगिक मांग में सुधार और सुरक्षित निवेश की बढ़ती प्रवृत्ति ने चांदी को अतिरिक्त समर्थन दिया है। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वैश्विक हालात यदि इसी तरह बने रहते हैं, तो चांदी की कीमतों में और मजबूती देखने को मिल सकती है।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, गुरुवार को घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। कॉमेक्स पर सोना 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,703 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी की वजह से निवेशक सोने और चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। डॉलर इंडेक्स फिलहाल 98 के नीचे बना हुआ है, जो अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी का संकेत देता है। डॉलर इंडेक्स दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं-यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक-के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाता है।
वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव भी सोने और चांदी की कीमतों को समर्थन दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी वार्ता पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ईरान से उसके परमाणु कार्यक्रम को बंद करने और हॉरमुज स्ट्रेट को खुला रखने की मांग कर रहा है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि तेहरान जल्द ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया देगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा जताया है कि ईरान किसी समझौते के पक्ष में है। हालांकि, जब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होती, तब तक निवेशकों में सतर्कता बनी रहने की संभावना है।
बाजार जानकारों का मानना है कि यदि डॉलर कमजोर बना रहता है और वैश्विक तनाव कम नहीं होता, तो सोने और चांदी में तेजी का रुख आगे भी जारी रह सकता है। निवेशकों को अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के बावजूद कीमती धातुओं में निवेश को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-07
वैश्विक तनावों के बीच Indian Economy मजबूत, 682 अरब डॉलर के Forex Reserve ने बढ़ाया भरोसा
2026-06-05
2026-06-05
Foreign Investment को बढ़ावा देने की बड़ी पहल: आरबीआई ने NRI-OCI के लिए बढ़ाई इक्विटी निवेश सीमा
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03