Amazon Investment Plan: अमेजन इंडिया 2025 में करेगी 2,000 करोड़ का निवेश
खबर सार :-
दुनिया की सबसे चर्चित ई-मार्केटिंग कंपनी अमेजन ने इंडिया में अपने नेटवर्क को व्यापक स्तर पर बढाने और कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कंपनी अपने बिजनेस को और अधिक हाईटेक करने में जुटी है। इसलिए अमेजन इंडिया ने वर्ष 2025 में 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने का निर्णय लिया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी अमेजन ने वर्ष 2025 में अपना नेटवर्क मजबूत करने के लिए 2000 करोड़ रुपये के निवेश का निर्णय लिया है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि इस साल परिचालन बुनियादी ढांचे का विस्तार और अपग्रेड करने, सहयोगी सुरक्षा और कल्याण कार्यक्रमों में सुधार करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही अपने फुलफिलमेंट नेटवर्क के लिए नए टूल्स और टेक्नोलॉजी विकसित करने के लिए कुल मिलाकर 2,000 करोड़ रुपए यानी 233 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करेगी। यह नया निवेश अमेजन द्वारा एक परिचालन नेटवर्क बनाने में किए गए निवेश के अतिरिक्त है, जो कंपनी को देश भर में सभी सर्विस वाले पिन-कोड तक डिलीवरी करने में मदद करता है।
भारत में पिछले 10 साल से लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही कंपनी
अमेजन इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के परिचालन के वीपी, अभिनव सिंह ने कहा कि भारत में अब एक दशक से अधिक समय से हम सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इृसका मकसद देश भर में हमारे ग्राहकों के लिए सुरक्षा, गति और विश्वसनीयता के साथ डिलीवरी करने के लिए डिजाइन करना है। अपनी बुनियादी संरचना क्षमताओं को मजबूत करके, प्रसंस्करण क्षमता को बढ़ाकर और अत्याधुनिक तकनीक को लागू करके, हम अपने कर्मचारियों, सहयोगियों और भागीदारों का समर्थन करते हुए पूरे भारत में ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए अमेजन को तैयार कर रहे हैं। कंपनी ने इन निवेशों से नई साइटें शुरू करने और अपने फुलफिलमेंट, सॉर्टेशन और डिलीवरी नेटवर्क में मौजूदा सुविधाओं को अपग्रेड करने की योजना बनाई है। यह निवेश प्रसंस्करण क्षमता को बढ़ाएगा, फुलफिलमेंट की गति में सुधार करेगा और कंपनी के संचालन नेटवर्क में दक्षता बढ़ाएगा, जिससे अमेजन को पूरे भारत में ग्राहकों को तेजी से और अधिक विश्वसनीय तरीके से सेवा देने में मदद मिलेगी।
कर्मचारियों और सहयोगियों के स्वास्थ्य तथा वित्तीण कल्याण में सुधार की योजना
अमेजन ने कहा कि वह परिचालन नेटवर्क में कर्मचारियों और सहयोगियों के स्वास्थ्य और वित्तीय कल्याण में सुधार के उद्देश्य से पहलों में निवेश और विस्तार करना जारी रखेगा। पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रीय राजधानी में अपने वार्षिक ‘संभव शिखर सम्मेलन’ के पांचवें संस्करण में, ई-कॉमर्स कंपनी ने 2030 तक भारत से 80 बिलियन डॉलर से अधिक संचयी निर्यात को हासिल करने के लिए अपनी निर्यात प्रतिबद्धता को चार गुना बढ़ाने की घोषणा की थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी ने पकड़ी रफ्तार
2026-09-20
-
अगले हफ्ते खुलेंगे 18 कंपनियों के आईपीओ, देखें पूरी लिस्ट
2026-09-20
-
घरेलू बाजार में सस्ता हुआ सोना, 620 रुपये तक घटे दाम
2026-09-18
-
NSE IPO का क्रेज कम! एक हफ्ते में 32% गिरा GMP, निवेशक परेशान
2026-09-17
-
एन चंद्रशेखरन के मामले में टाटा ट्रस्ट और टाटा संस आमने-सामने
2026-09-17
-
यूपीआई एमडीआर पर ब्रोकर्स की टेंशन बढ़ी, सेबी ने दिया जांच का भरोसा
2026-09-17
-
पेट्रोल-डीजल और ATF निर्यात पर टैक्स कटौती, विंडफॉल शुल्क घटा
2026-09-17
-
सेंसेक्स फिसला, निफ्टी संभला; PSU शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा
2026-09-17
-
UPI पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, यूजर्स को बड़ी राहत; MDR मजबूत
2026-09-16
-
AI पर बिल गेट्स की चेतावनी, बोले-
2026-09-16
-
बाजार में दो दिन बाद लौटी रौनक, सेंसेक्स 333 अंक उछला
2026-09-16
-
UPI पर MDR की एंट्री: टैक्स नहीं, डिजिटल सिस्टम अपग्रेड की नई राह
2026-09-16
-
सोने-चांदी की कीमतें बढ़ीं, फेड के फैसले से पहले निवेशकों की नजर
2026-09-16
-
UPI पर MDR की एंट्री, इंडस्ट्री को मिल सकता है 20,000 करोड़ का फायदा
2026-09-16
-
FMCG की खरीदारी से बाजार में बहार, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार
2026-09-16