Parineeti Chopra Pregnant: मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, पति राघव चड्ढा संग साझा की गुड न्यूज

खबर सार :-
Parineeti Chopra Pregnant: परिणीति चोपड़ा ने फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर की है। वह और राघव चड्ढा 2 से 3 साल के होने वाले हैं। राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर की। हालाँकि, इस खबर का अंदाजा तब लगा जब यह पावर कपल कपिल के शो में आया। वहाँ उन्होंने एक संकेत दिया।

Parineeti Chopra Pregnant: मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, पति राघव चड्ढा संग साझा की गुड न्यूज
खबर विस्तार : -

Parineeti Chopra Pregnant: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है। सोमवार को सोशल मीडिया पर इस कपल ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मां बनने वाली हैं। उन्होंने खुद यह गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की। परिणीति ने बताया कि वह और उनके पति राघव चड्ढा दो से तीन होने वाले हैं। उनके घर एक नया नन्हा मेहमान आने वाला है।

Parineeti Chopra Pregnant: कपल ने सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

दरअसल, परिणीति और राघव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर इस राज का खुलासा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक केक की तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर '1+1=3' लिखा है। इसके साथ ही उस केक पर बच्चे के नन्हे पैरों के निशान भी बने हुए हैं, जो इस खबर को और भी खास और भावुक बना देते हैं। इतना ही नहीं, कपल ने इसके साथ एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें परिणीति और राघव एक-दूसरे का हाथ थामे साथ चलते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मिल रही  बधाइयां

इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों अपनी जिंदगी के इस नए सफर को लेकर कितने उत्साहित और खुश हैं। पोस्ट के साथ ही दोनों ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है, "हमारी छोटी सी दुनिया आने वाली है। अनंत आशीर्वादों से धन्य महसूस कर रहा हूं।" इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलिब्रिटी दोस्तों ने परिणीति और राघव को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। 

Parineeti Chopra Pregnant: 2023 में धूमधाम से हुई थी शादी

बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा ने 2023 में धूमधाम से शादी की थी। राजस्थान के उदयपुर में हुई उनकी शादी को लेकर खूब चर्चाएं हुई थी। अब शादी के करीब दो साल बाद दोनों के माता-पिता बनने की खबर ने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है। शादी के बाद उनके जीवन में ये नई शुरुआत होने जा रही है, जिसे लेकर हर कोई उत्साहित है।