Bengal Election 2026: बंगाल में फिर टूटेगा वोटिंग का रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान, CM ममता ने किया जीत का दावा

खबर सार :-
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में, 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है, जिसमें सीएम ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर जैसी कई अहम सीटें भी शामिल हैं। 23 अप्रैल को हुए पहले चरण में, 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जिसमें 93.19 प्रतिशत की रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई थी। यह अब तक राज्य के इतिहास में सबसे ज़्यादा वोटिंग प्रतिशत है।

Bengal Election 2026: बंगाल में फिर टूटेगा वोटिंग का रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान, CM ममता ने किया जीत का दावा
खबर विस्तार : -

West Bengal Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल में 142 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। वोटरों में मतदान को लेकर ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर तीन बजे तक 78.68 प्रतिशत वोट डाले जा चुके है। अगर वोटिंग इसी रफ़्तार से जारी रही, तो पिछले सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

West Bengal Election Voting 2026: दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान हो पूरा हो चुका है। सबसे ज्यादा वोटिंग पुरबा बर्द्धमान में 83.11% रहा, जबकि सबसे कम मतदान कोलकाता साउथ में 75.38% दर्ज हुआ। जबकि हावड़ा में 77.73%, कोलकाता नॉर्थ में 78.00%, नादिया में 79.79%, नॉर्थ 24 परगना में 77.39% और साउथ 24 परगना में 76.75% मतदान हुआ है।

सीएम ममता ने किया टीएमसी की जीत का दावा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की बंपर वोटिंग के बीच सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि यह चुनाव टीएमसी जीत रही है। इस दौरान उन्होंने CRPF पर आरोप लगाया कि वह टार्चर कर रही है। दक्षिण 24 परगना के कैनिंग में, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि CRPF ने एक TMC पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट की।

 इस घटना से लोगों में बहुत गुस्सा फैल गया। TMC उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि एक CRPF जवान ने उनके पोलिंग एजेंट को पीटा था। उम्मीदवार ने ज़ोर देकर कहा कि CRPF ने सच में पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट की थी और कहा कि वे फोर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत वोटिंग

इससे पहले दोपहर 1 बजे तक पहले छह घंटों में 61.11 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था। यह आंकड़ा 23 अप्रैल को पहले चरण की 152 सीटों पर पहले छह घंटों में दर्ज 62.18 प्रतिशत मतदान से थोड़ा कम रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आई और शाम तीन बजे तक वोटिंग प्रतिशत बढ़कर 78.68 फीसदी पहुंच गया।

दोपहर 1 बजे तक पूर्व बर्धमान जिले में सबसे अधिक 66.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद हुगली में 64.57 प्रतिशत, नदिया में 61.41 प्रतिशत, हावड़ा में 60.68 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 60.18 प्रतिशत, उत्तर 24 परगना में 59.20 प्रतिशत, दक्षिण 24 परगना में 58.58 प्रतिशत और कोलकाता दक्षिण में 57.73 प्रतिशत मतदान हुआ।

West Bengal Election 2026 Voting: सुबह 11 बजे तक 40% वोटिंग

शुरुआती चार घंटों में (11 बजे तक) ही 40 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिलावार देखें तो पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा 44.50% और कोलकाता साउथ में सबसे कम 36.78% मतदान हुआ है। इसके अलावा नादिया में 40.34%, हावड़ा में 39.45%,  हुगली में 43.12%, नॉर्थ 24 परगना में 38.43%, साउथ 24 परगना जिले में 37.92% और  कोलकाता नॉर्थ में 38.39% में मतदान हुआ है।

दूसरे चरण में 142 सीटों पर हो रही वोटिंग

बता दें कि जिन ज़िलों में ये 142 विधानसभा सीटें फैली हुई हैं, उनमें नदिया, पूर्वी बर्दवान, हुगली, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हावड़ा शामिल हैं। इन जिलों में शांतिपूर्ण मतदान कराना चुनाव आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी, हालांकि उसने भी कमर कस रखी है और सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। इसमें से भवानीपुर सबसे हाई-प्रोफ़ाइल सीटों में से एक है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुक़ाबला विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से है। वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वह मौजूदा BJP विधायक हैं।  

West Bengal Election Voting 2026: सीएम ममता समेत दिग्गजों की किस्मत दांव पर

इस चरण में कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (भबनीपुर), विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (भबनीपुर), राज्य मंत्री सुजीत बोस (बिधाननगर), फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), ज्योतिप्रिय मल्लिक (हावड़ा), ब्रत्य बसु (दम दम), सोवनदेब चट्टोपाध्याय (बालीगंज) और भाजपा के अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा), स्वपन दासगुप्ता (राशबिहारी), रुद्रनील घोष (शिबपुर) शामिल हैं। हैं। सीपीआई (एम) की मीनाक्षी मुखर्जी (उत्तरपारा), दीपसीता धर (दम दम नॉर्थ), कलाटन दासगुप्ता (पनिहाटी) और आईएसएफ के नौशाद सिद्दीकी (भांगर) भी मैदान में हैं।

West Bengal Election Voting 2026: दूसरे चरण 1,448 उम्मीदवार मैदान में

142 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1,448 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 1,228 है, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या 220 है। दक्षिण 24 परगना ज़िले के भांगर में सबसे ज़्यादा 15 उम्मीदवार हैं, जबकि हुगली ज़िले के एक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम, सिर्फ़ 5 उम्मीदवार हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के रिकॉर्ड के अनुसार, दूसरे चरण में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 32,173,837 है। यह इन सभी विधानसभा क्षेत्रों की कुल आबादी 50,013,786 का लगभग 64 प्रतिशत है। 32,173,837 पंजीकृत मतदाताओं में से 16,435,627 पुरुष मतदाता, 15,737,418 महिला मतदाता और 792 तीसरे लिंग के मतदाता हैं।

अन्य प्रमुख खबरें