कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज वह ऐतिहासिक और नाटकीय मोड़ आ गया, जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी। सत्ता के गलियारों में महीनों से चल रही खींचतान का अंत अंततः लोकतंत्र के सबसे कठोर संवैधानिक फैसले के साथ हुआ। राज्यपाल आरएन रवि ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अड़ियल रुख को देखते हुए राज्य विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
पिछले कई दिनों से बंगाल की राजनीति में अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे। 2026 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी शिकस्त के बावजूद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया था। संवैधानिक संकट को गहराता देख राज्यपाल आरएन रवि ने संविधान के अनुच्छेद 174 (2) (बी) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए ममता कैबिनेट को बर्खास्त कर दिया।
कोलकाता स्थित राजभवन से जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राज्य में संवैधानिक मशीनरी के ठप होने और जनादेश का अपमान होने की स्थिति में यह कदम उठाना अनिवार्य हो गया था।
2026 के चुनावी नतीजों ने बंगाल की राजनीति की पूरी तस्वीर बदल दी है। 293 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है। वहीं, 2011 से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की पार्टी महज 80 सीटों पर सिमट कर रह गई।
ममता बनर्जी के लिए सबसे बड़ा झटका उनकी अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से लगा, जहाँ भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें 15 हजार से अधिक वोटों के अंतर से धूल चटा दी। बावजूद इसके, ममता बनर्जी ने हार स्वीकार करने के बजाय 'चुनावी धांधली' का राग अलापा। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा, "हम हारे नहीं हैं, हमें साजिश के तहत हराया गया है। मैं इस्तीफा नहीं दूंगी।"
ममता बनर्जी के इस रुख ने बंगाल को एक ऐसे चौराहे पर खड़ा कर दिया था, जहाँ विजेता पार्टी (भाजपा) के पास बहुमत होते हुए भी सरकार बनाने का रास्ता बाधित हो रहा था। राज्यपाल ने बार-बार ममता बनर्जी को गरिमापूर्ण तरीके से पद त्यागने की सलाह दी, लेकिन जब मुख्यमंत्री अपनी जिद पर अड़ी रहीं, तो राज्यपाल ने कैबिनेट को भंग करने का कड़ा फैसला लिया।
अब राज्य में राष्ट्रपति शासन या नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। भाजपा की ओर से इस कदम का स्वागत किया गया है, जबकि टीएमसी ने इसे 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया है। बंगाल की जनता, जिसने स्पष्ट जनादेश दिया था, अब इस अभूतपूर्व राजनीतिक ड्रामे के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण का इंतजार कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
नियुक्ति पत्र पाकर भावुक हुए युवा, बोले- अब मेहनत के दम पर मिल रही नौकरी
विद्युत आपूर्ति सुधारने को लेकर मण्डलायुक्त की बैठक, जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
आयुर्वेदिक कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
वन विभाग का बड़ा प्रहार, अरवल की अवैध आरा मशीन ध्वस्त
सड़क पर दिखी डिप्टी सीएम दीया कुमारी की सख्ती, घटिया निर्माण पर ठेकेदारों को लगाई फटकार
कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कटरा नगर पंचायत उपचुनाव की मतगणना, पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे
UP: सीएम योगी ने किया जनगणना के प्रथम चरण का शुभारंभ, बोले- यह सुनियोजित विकास का सशक्त आधार
खारी-मानसी की छाती छलनी! एनजीटी के आदेश पर फूलियाकलां में अवैध बजरी खनन की बड़ी जांच
ट्रेनों और रेलवे ट्रैक की अब ड्रोन से होगी निगरानी, पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं
गोत्र पूछने पर टूटी शादी, फेरों से पहले मचा विवाद, बिना दुल्हन लौटी बारात
Bihar Cabinet Expansion 2026: बिहार की 'सम्राट' कैबिनेट का विस्तार आज, यहां देखें फाइनल लिस्ट