बिहार में भाजपा युग की नई शुरुआतः सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन का बड़ा दांव, निशांत कुमार, विजय सिन्हा और लेसी सिंह बने मंत्री

खबर सार :-
बिहार में भाजपा नेतृत्व वाली पहली सरकार के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 32 मंत्रियों के साथ विस्तारित मंत्रिमंडल का गठन किया। शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रही। मंत्रिमंडल में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम को प्रतिनिधित्व मिला। जातीय और सामाजिक संतुलन साधने के लिए दलित, वैश्य, पिछड़ा, सवर्ण और अल्पसंख्यक समुदायों को शामिल कर राजनीतिक समीकरण मजबूत करने की कोशिश की गई।

बिहार में भाजपा युग की नई शुरुआतः सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन का बड़ा दांव, निशांत कुमार, विजय सिन्हा और लेसी सिंह बने मंत्री
खबर विस्तार : -

Samrat Chaudhary Cabinet Expansion:  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार कर दिया गया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार, विजय सिन्हा श्रवण कुमार और लेसी सिंह जैसे 32 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशान्त कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश मिश्रा समेत पांच मंत्रियों ने भी एक साथ शपथ ली।  इस भव्य समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी भाग लिया।  

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 32 मंत्रियों ने ली शपथ

सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 32 मंत्रियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से 15 और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे से 12 मंत्रियों ने शपथ ली। इसके अलावा दो लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) से एक-एक मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल के समक्ष रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद भी सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है। गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

Bihar Cabinet Expansion-Samrat Chaudhary-PM Modi

मंत्रिमंडल में  अनुभवी चेहरों के साथ युवा नेतृत्व पर भरोसा

इस मंत्रिमंडल में जहां कई ऐसे पुराने मंत्रियों को फिर से स्थान दिया गया है, वहीं कई ऐसे लोगों को भी जगह मिली है जो पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। अनुभवी चेहरों के साथ-साथ नए और युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है। वहीं, जदयू से पूर्व नीतीश कुमार के करीबी रणनीतिकारों के साथ-साथ उनके बेटे निशांत कुमार की एंट्री ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। आज के इस विस्तार में तय फॉर्मूले के मुताबिक भाजपा और जदयू के साथ-साथ सहयोगी दलों को भी कैबिनेट में महत्वपूर्ण स्थान मिला है। मंत्रिमंडल में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ नए और युवा जोश पर भरोसा जताया है।

JDU की ओर से निशांत कुमार पहली बार बने मंत्री

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। जदयू की ओर से निशांत कुमार पहली बार मंत्री बनाए गए है, तो इस बार विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता और बुलो मंडल पर भी नेतृत्व ने विश्वास जताते हुए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इसके अलावा श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जमा खान और अशोक चौधरी पर एक बार फिर मौका दिया गया है। एनडीए के अन्य सहयोगी दलों की बात करें तो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की ओर से संजय सिंह और संजय पासवान को मंत्री बनाया गया है, जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' से संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में बनी BJP सरकार

बता दें कि पिछले महीने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भाजपा के नेतृत्व में बिहार में पहली बार सरकार बनी और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उप मुख्यमंत्री बने। बिहार एनडीए में भाजपा और जदयू के अलावा लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

 बिहार सरकार में Cabinet का स्वरुप

बिहार की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा है। भाजपा ने अपने कोर सवर्ण वोट बैंक के साथ-साथ वैश्य, यादव, निषाद, पासवान और रविदास समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया है। पार्टी ने खास तौर पर वैश्य समुदाय को बड़ी हिस्सेदारी देकर व्यापारिक वर्ग को साधने की कोशिश की है। इस मंत्रिमंडल में मुस्लिम कोटे से सिर्फ एक मंत्री जमा खान बने हैं।

सम्राट चौधरी- कोइरी (मुख्यमंत्री)

विजय चौधरी-भूमिहार (उपमुख्यमंत्री)

बिजेंद्र प्रसाद यादव-यादव (उपमुख्यमंत्री )

Bihar Cabinet Expansion, Samrat Chaudhary

मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री व दलवार स्थिति

भाजपा कोटे से मंत्रियों का विवरणः राम कृपाल यादव (यादव), केदार गुप्ता (कानू), नीतीश मिश्रा (ब्राह्मण), मिथलेश तिवारी (ब्राह्मण), रमा निषाद (मल्लाह), विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार), दिलीप जायसवाल (कलवार), प्रमोद चंद्रवंशी (चंद्रवंशी), लखेन्द्र पासवान (पासी-दलित), संजय टाइगर (राजपूत), इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र (भूमिहार),  नंद किशोर राम (दलित), रामचंद्र प्रसाद  (वैश्य), अरुण शंकर प्रसाद (सूड़ी), श्रेयसी सिंह ( राजपूत)  शामिल हैं।

जदयू कोटे से बने मंत्रीः निशांत कुमार (कुर्मी), श्रवण कुमार (कुर्मी), अशोक चौधरी ( पासी-दलित ), लेसी सिंह (राजपूत) , मदन सहनी (मल्लाह), सुनील कुमार (दलित), जमा खान (अल्पसंख्यक), भगवान सिंह कुशवाहा ( कोइरी), शीला मंडल (धानुक), दामोदर राउत (धानुक), बुलो मंडल (गंगोता), रत्नेश सदा (धोबी-दलित)

लोजपा (आर) कोटे से मंत्रीः  संजय पासवान ( दलित), संजय सिंह(राजपूत)

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम): संतोष मांझी( दलित)

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) : दीपक प्रकाश (कोइरी)

भाजपा में बनिया जाति की सबसे ज्यादा भागीदारी

सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले पार्टी नेताओं में सूड़ी जाति से दो नेता (अरुण शंकर प्रसाद, श्वेता गुप्ता), कलवार से एक (दिलीप जायसवाल), कानू से एक (केदार गुप्ता) और तेली समाज से एक रामचंद्र प्रसाद शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ दलित वर्ग से कुल 7 मंत्री चुने गए हैं, जिसमें पासवान समाज के दो मंत्री-लखेंद्र पासवान, संजय पासवान, रविदास समाज के 2 मंत्री-नंद किशोर राम, सुनील कुमार, मुसहर के 2 मंत्री- रत्नेश सदा, संतोष कुमार सुमन और पासी समाज के 1 मंत्री- अशोक चौधरी शामिल हैं। खास बात यह है कि सम्राट कैबिनेट में मुस्लिम कोटे से सिर्फ एक मंत्री जमा खान बने हैं। भाजपा ने अपने कोर सवर्ण वोट बैंक के साथ-साथ वैश्य, यादव, निषाद, पासवान और रविदास समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया है। पार्टी ने खास तौर पर वैश्य समुदाय को बड़ी हिस्सेदारी देकर व्यापारिक वर्ग को साधने की कोशिश की है।

अन्य प्रमुख खबरें