Uttar Pradesh Investment Expertise Group : उत्तर प्रदेश की ओर एक और बड़ा वैश्विक निवेश कदम बढ़ा है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सऊदी अरब की अग्रणी औद्योगिक कंपनी एक्सपर्टीज ग्रुप (Uttar Pradesh Investment Expertise Group) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Nand Gopal Nandi) से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में निवेश की संभावनाओं और साझेदारी के अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जाने-माने कारोबारी ज़फर सरेशवाला ने किया। उनके साथ मुख्य रणनीति अधिकारी मोहम्मद अंशिफ, मुख्य परिचालन अधिकारी के.एस. शेख और बिजनेस डायरेक्टर हैदर अब्बास सैयद भी मौजूद थे। बैठक में एक्सपर्टीज ग्रुप ने नोएडा में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की गहरी रुचि जताई। कंपनी के अनुसार, इस केंद्र पहले चरण में 500 से 1000 पेशेवरों को रोजगार देने की योजना है। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश में एक आधुनिक विनिर्माण इकाई स्थापित करने की दिशा में भी विचार-विमर्श हुआ।
मंत्री नंदी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कौशल, बाजार और अवसरों की कोई कमी नहीं है। आज यह राज्य न केवल निवेश के लिए तैयार है, बल्कि निवेशकों को हर स्तर पर समर्थन देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत बुनियादी ढांचा और अनुकूल औद्योगिक नीति राज्य को निवेश के लिए आदर्श बनाते हैं।
उल्लेखनीय है कि इस समय एक्सपर्टीज ग्रुप का एक बड़ा बैक-ऑफिस यूनिट मैंगलोर (कर्नाटक) में संचालित हो रहा है, जिसे अब उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है। कंपनी उत्तर प्रदेश की जीसीसी नीति 2024 और उसमें शामिल आकर्षक प्रोत्साहनों को देखते हुए इस बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रही है। यह कदम राज्य में उनके दीर्घकालिक निवेश (Uttar Pradesh Investment Expertise Group) की शुरुआत मानी जा रही है।
2008 में सऊदी अरब के जुबैल इंडस्ट्रियल सिटी में स्थापित एक्सपर्टीज ग्रुप आज एक वैश्विक औद्योगिक दिग्गज बन चुका है। इसके पास 20,000 से अधिक कर्मचारी हैं और इसका वार्षिक कारोबार 6,600 करोड़ से अधिक है। कंपनी की सेवाएं पेट्रोकेमिकल्स, ऊर्जा, जल प्रबंधन, स्टील, सीमेंट, तेल-गैस और लॉजिस्टिक्स जैसे विविध क्षेत्रों में फैली हैं। अब यह समूह उत्तर प्रदेश के उभरते औद्योगिक क्लस्टर्स में औद्योगिक सेवाएं, मॉड्यूलर निर्माण और लॉजिस्टिक्स हब स्थापित करने की संभावनाओं को तलाश रहा है। इस साझेदारी से न सिर्फ राज्य के रोजगार और उद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी, बल्कि भारत-सऊदी अरब के बीच आर्थिक संबंध भी और प्रगाढ़ होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी