UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र, एनसीआर और उत्तराखंड से सटे जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम में अचानक बदलाव के कारण दोपहर में शामली, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर और आसपास के जिलों में करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। लखनऊ में भी 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और रात में हल्की बारिश हुई। इसके चलते कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
दरअसल मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुआ है। मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज यूपी के पूर्वी हिस्से के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी हिस्से के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। आज दोनों हिस्सों में बारिश का अनुमान है। बारिश के बाद आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे एक बार फिर ठंड का एहसास बढ़ सकता है।
मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, बिजनोर, अमरोहा, बुलन्दशहर, अलीगढ, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदांयू में ओलावृष्टि की आशंका जताई है. तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. इस बीच, मेरठ, हापुड, पीलीभीत, श्रावस्ती, बहराईच, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, कानपुर, कन्नौज, इटावा, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में भी आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तीन बाघों की एक साथ चहलकदमी, वीडियो हुआ वायरल
ग्राम रथ अभियान की शुरुआत: एलईडी मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
PM Modi Varanasi Visit: अविनाशी काशी आज विकास के नए अध्याय की साक्षी बनेगी, बोले सीएम योगी
लिपिकीय सेवा विधेयक 2026 पारित, ग्रुप डी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
शाहजहांपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, डेढ़ घंटे बाद मिला शव
पुलिस का सराहनीय कार्य: आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को बचाया, मिला सम्मान
गौ-सम्मान दिवस घोषित करने की मांग, राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन
Bharatmala Pariyojana: CG में क्या है पूरा प्रोजेक्ट, जमीन कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की रेड
गौ सम्मान आह्वान अभियान: शाहपुरा में भव्य रैली, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
Muzaffarnagar: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने महिला आरक्षियों को किया संबोधित, दिया ये संदेश
रोडवेज बस की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने किया विरोध